फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   सड़क हादसों में चाचा भतीजे समेत तीन की मौत

सड़क हादसों में चाचा भतीजे समेत तीन की मौत

Thu, 14 Jun 2018 11:49 PM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में चाचा भतीजे समेत तीन की मौत
तालगांव और हरगांव थाना क्षेत्र में हुए हादसे
विज्ञापन

सीतापुर। जिले में गुरुवार को विभिन्न स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चाचा-भतीजे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि बच्चे का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे तालगांव और हरगांव थाना क्षेत्र में हुए हैं।

तालगांव थाना क्षेत्र के ग्राम गौरियाझाल निवासी फिरोज आलम (40 ) अपने भाई इरशाद अली (25) व पुत्र आमिर (ढाई वर्ष) के साथ बाइक से परसेंडी कस्बा गया था। वहां काम निपटाने के बाद तीनों लोग बाइक से वापस घर के लिए चल दिए।
विज्ञापन


रास्ते में तालगाव क्षेत्र में पारा चौराहे के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को लेकर जिला अस्पताल भागी। मगर रास्ते में ही आमिर और इरशाद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। जबकि फिरोज को भर्ती कर लिया। इधर हरगांव थाना क्षेत्र की ग्राम परसेहरा शरीफपुर निवासी असफाक (38) हरगांव चीनी मिल में गन्ना तौलवाने के बाद डनलप से वापस घर जा रहा था।


रास्ते में अपने ही गांव के करीब वह डनलप से गिर गया। जिसकी वजह से उसके सिर में गंभीर चोट आ गई। परिवार के सदस्य उसको लेकर जिला अस्पताल भागे। लेकिन घायल ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed