{"_id":"5a1efd7b4f1c1b001c8b5e9f","slug":"141511980411-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्रोन की निगाहबानी में हुआ मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्रोन की निगाहबानी में हुआ मतदान
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
ड्रोन की निगरानी में हुआ मतदान
सीतापुर। मतदान को शांतिपूर्ण तरीके से कराने व सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस ने आधुनिक उपकरणों का सहारा लिया। इस दौरान ड्रोन कैमरे ने पुलिस की काफी मदद की।
ड्रोन कैमरे की निगाहबानी में शहर का मतदान कराया गया। पुलिस इस कैमरे की नजर से संदिग्धों पर नजर रख रही थी। सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ योंगेंद्र सिंह, आरआई अनिल कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ ड्रोन कैमरा लेकर निकले।
इस दौरान शहर में मौजूद पोलिंग स्टेशनों पर पहुंचते ही पुलिस ने ड्रोन कैमरे को आसमान में उड़ाया और मतदान केंद्र के आसपास मौजूद इमारतों व क्षेत्र पर होने वाली हलचल को देखा।
विज्ञापन
पुलिस का ड्रोन ज्यों ही हवा में उड़ता था, संदिग्ध लोग वहां से खिसक लेने में ही भलाई समझते थे। बच्चों के लिए यह आकर्षण का केंद्र रहा।