{"_id":"597a15af4f1c1b32398b461f","slug":"141501173167-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने तीन स्थानों से पार किया एक लाख का माल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों ने तीन स्थानों से पार किया एक लाख का माल
Updated Thu, 27 Jul 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर में घुसे चोर बच्चों का गुल्लक ले उड़े
रामपुर कलां थाना क्षेत्र का मामला
सरैयां (सीतापुर)। रामपुर कलां थाना क्षेत्र की सरैयां बाजार पुलिस पिकेट से मात्र दस मीटर की दूरी पर चोरों ने तीन स्थानों से करीब 30 हजार की नकदी, जेवर, बर्तन समेत एक लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। ग्रामीणों ने पिकेट पर सो रहे गार्ड को जगाकर घटना की जानकारी दी।
सरैयां पुलिस चौकी के कादीपुर गांव में बुधवार रात खुशीराम यादव के घर में चोर घुस गए। जिसके बाद चोरों ने 27 हजार की नकदी, कपड़े, बर्तन आदि चोरी कर लिए। इसी गांव के अखबार वितरक बबलू के घर को चोरों ने निशाना बनाया। घर में घुसे चोरों ने बच्चों के गुल्लक के करीब चार सौ रुपये, बक्से में रखे एक हजार रुपये, बर्तन सहित लगभग 50 हजार का सामान चोरी कर लिया। घर से निकल रहे चोरों को देखकर शिवराज के शोर मचाया। इस पर लोग जाग गए। खुशीराम ने जागने पर देखा कि उसके घर का भी बक्सा टूटा पड़ा है। इस पर सभी लोग पड़ोस स्थित पुलिस पिकेट पहुंचे। वहां होमगार्ड को जगाया तो वह ग्रामीणों पर आग बबूला हो गया। इसी रात सरैयां राजा साहब सरयू प्रसाद उच्च प्राथमिक विद्यालय में विगत माह लगवाई गई सोलर लाइट चोर चोरी से खोल ले गए। सोलर प्लेट चोरी जाने की सूचना प्रधानाचार्य ने पुलिस व विभागीय अधिकारियों को लिखित रूप से दी।