फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   14 tables will be set up for each assembly seat

Sitapur News: हर विधानसभा सीट के लिए लगेंगी 14 मेजें

Fri, 24 May 2024 10:19 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Fri, 24 May 2024 10:19 PM IST
विज्ञापन
14 tables will be set up for each assembly seat
सीतापुर। चौथे और पांचवें चरण में सीतापुर जिले से जुड़ी चार लोकसभा सीटों पर 13 और 20 मई को मतदान हो गया। मतदान के बाद ईवीएम को पीएसी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवा दिया गया है। मतों की गणना चार जून को होगी। इसकी तैयारी हो रही हैं। प्रेक्षक की देखरेख में मतगणना होगी। गणना के लिए प्रत्येक विधानसभा सीट के लिए 14 मेजें लगेंगी। एआरओ टेबल पर बूथवार मतों की गणना को संकलित किया जाएगा।
विज्ञापन

716 कार्मिक कराएंगे मतगणना
नौ विधानसभा क्षेत्रों में बूथवार पड़े मतों की गणना सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (एपीटीसी) और 11वीं वाहिनी पीएसी की बैरकों में चार जून काे सुबह आठ बजे से होगी। इसके लिए 716 गणना कार्मिक नियुक्त किए गए हैं। इन्हें 30 मई को पहला और तीन जून को दूसरा प्रशिक्षण दिया जाएगा। दोनों प्रशिक्षण सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक होंगे। मतगणना स्थलों की सूचना संबंधित एआरओ की ओर से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को दी जाएगी।
विज्ञापन


पीएसी के इन बैरकों में होगी मतगणना
धौरहरा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली विधानसभा सीट महोली के मतों की गणना 11वीं वाहिनी पीएसी की बैरक नंबर 12 भूतल में होगी। इसी तरह हरगांव विधानसभा सीट पर पड़े मतों की गणना बैरक नंबर 11 प्रथम तल पर होगी। मिश्रिख विधानसभा क्षेत्र की गणना सशस्त्र पुलिस प्रशिक्षण केंद्र (एपीटीसी) की बैरक नंबर एक भूतल में होगी( मोहनलालगंज संसदीय क्षेत्र में आने वाली सिधौली सीट के मतों की गणना 11वीं वाहिनी पीएसी की बैरक नंबर 10 भूतल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीतापुर लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा सदर के मतों की गणना बैरक नंबर पांच भूतल के हाल में, लहरपुर की गणना बैरक नंबर चार भूतल के हॉल में, बिसवां की गणना बैरक नंबर सात भूतल पर, सेवता की बैरक नंबर सात के प्रथम तल के हाल में होगी। महमूदाबाद विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना बैरक नंबर तीन के भूतल के हॉल में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed