फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   14 people lost their lives in accidents during Holi

Sitapur News: होली के दौरान हादसों में 14 की जान गई

Sun, 16 Mar 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 16 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
14 people lost their lives in accidents during Holi
सीतापुर। सीतापुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में होली के दौरान हुए हादसों में 14 लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में मरने वालों में एक होमगार्ड भी शामिल हैं। वह अपनी ड्यूटी करने के बाद ननिहाल से लौट रहे थे।
विज्ञापन


बाइक राख, दो युवकों की मौत

तालगांव में लहरपुर-बिसवां मार्ग पर न्यामूपुर के पास बृहस्पतिवार देर रात मालीपुर गांव निवासी जितेंद्र (30) और उनके रिश्तेदार विनोद (30) बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। दोनों युवक उछलकर सड़क किनारे खड्ड में जा गिरे। हादसे के बाद बाइक में आग लग गई । ग्रामीणों की सूचना पर आई पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


बाइक व कार की टक्कर में गई जान : मिश्रिख के जयपुर गांव के पास शुक्रवार को एक बाइक व कार की टक्कर में रामकोट की ओर से घर लौट रहे वेद प्रकाश (45) की मौत हो गई। इंस्पेक्टर अरविंद सिंह ने बताया कि वेद प्रकाश हेलमेट नहीं लगाए थे। इस वजह से सिर पर गंभीर चोट लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिकअप व ई रिक्शा टकराए, चालक की मौत : महोली में हाईवे पर अढौरी मोड़ के पास एक पिकअप व ई रिक्शे की टक्कर हो गई। इसमें गुजिया लाइन निवासी ई रिक्शा चालक आलम (45) की मौत हो गई। वहीं ई रिक्शा सवार शबनम (30) मामूली रूप से चोटिल हुई है। आलम महिला को तेंदुआ गांव छोड़ने जा रहे थे। तभी ई रिक्शा पिकअप से टकरा गया। पुलिस के मुताबिक पिकअप चालक मौके पर वाहन छोड़कर भाग गया।

होमगार्ड की जान गई : इमलिया सुल्तानपुर। हरिनरायनपुर निवासी होमगार्ड रामसेवक (55) शुक्रवार सुबह अपने ननिहाल निजामपुर होली मनाने आए थे। उन्हें चौकी काजी कमालपुर में ड्यूटी करनी थी। वह ननिहाल से अपने एक साथी संग शुक्रवार दोपहर काजी कमालपुर िस्थत घर जाने के लिए निकले। पारा मोड़ के पास उनकी बाइक से दूसरी बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार साथी बच गया जबकि रामसेवक की मौत हो गई।

दो बाइकों की टक्कर में युवक की मौत : महमूदाबाद के बाबूपुर मार्ग पर फुलवारीपुर गांव के पास शुक्रवार रात दो बाइकें आपस में टकरा गईं। बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चिकित्सकों ने बकरापुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद (38) को मृत घोषित कर दिया। रामपुर मथुरा के रंजीतपुर गांव निवासी अंकुर (22) को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पल्हापुर निवासी कुलदीप (20) को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
पेड़ से जा टकराई बाइक, तीन दोस्तों की मौत
मछरेहटा में होली के दिन शुक्रवार को एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खजूर के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार चार दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में मछरेहटा निवासी आदित्य (19) और संदीप (23) को सीएचसी मछरेहटा में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुजीत और शिवम को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जिला अस्पताल में शिवम ने भी दम तोड़ दिया। प्रत्यदर्शियों के मुताबिक कोई भी हेलमेट नहीं लगाए था।


पांच ने दम तोड़ा
महोली में बड़ागांव-बंभौरा मार्ग पर लखीमपुर खीरी के थाना मैगलगंज के गांव त्रिकोलिया निवासी विवेक सिंह (40) का शव पड़ा मिला। कुछ दूरी पर ही बाइक क्षतिग्रस्त पड़ी थी। थानगांव की थौरा ग्रामसभा के नंदपुर निवासी अरविंद बाइक से अपने बहनोई के घर होली मिलने जा रहे थे। हादसे में उनकी मौत हो गई। रामकोट में ट्रक से बाइक टकराने के कारण मैनाली सरैया निवासी मिल कर्मचारी शिवलाल मिश्र की मौत हो गई। खैराबाद के मंसूरपुर निवासी मैकू सब्जी लेने मीनापुर आए थे। लहरपुर में सड़क पार करते समय एक बाइक ने टक्कर मार दी। जिला अस्पताल में उन्हें मृत घाेषित कर दिया गया। मानपुर में शनिवार को दो बाइक सवार युवक आपस में टकरा गए। जोगिंदर अपनी पुत्री श्रेष्ठी व पत्नी रोहिणी (24) के साथ लौट रहे थे। हादसे में रोहिणी की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed