फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   14 new vehicles added to UP 112 fleet

Sitapur News: यूपी 112 के बेड़े में जुड़े 14 नए वाहन

Sat, 02 May 2026 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 02 May 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
14 new vehicles added to UP 112 fleet
सीतापुर। जिले में यूपी 112 के बेड़े में शुक्रवार को 14 नए वाहन शामिल किए गए। एसपी अंकुर अग्रवाल ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अपने कार्यालय से रवाना किया। उन्होंने बताया कि नए वाहनों के शामिल होने से आपात स्थितियों में आमजन को शीघ्र ही सहायता उपलब्ध कराई जा सकेगी। इस दौरान एएसपी दक्षिणी दुर्गेश कुमार सिंह, एएसपी उत्तरी आलोक सिंह व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीसीटीवी कंट्रोल रूम का किया लोकार्पण
सीतापुर। बिसवां कोतवाली परिसर में नवनिर्मित सीसीटीवी कंट्रोल रूम का शुक्रवार को नए रिक्रूटों ने फीता काटकर लोकार्पण किया। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया गया कि कंट्रोल रूम अत्याधुनिक तकनीक से सुसज्जित है। इसका उद्देश्य अपराध में कमी लाने का प्रयास है। क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, संवेदनशील स्थानों एवं भीड़भाड़ वाले इलाकों की 24 घंटे कैमरों से निगरानी की जाएगी। इस दौरान एसपी ने हिस्ट्रीशीटर का भौतिक सत्यापन कर अपराध न करने की हिदायत दी। नए रिक्रूटों से उन्होंने बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed