फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   1.36 crore ballot papers will arrive from Delhi for Panchayat elections.

Sitapur News: पंचायत चुनाव के लिए दिल्ली से आएंगे 1.36 करोड़ मतपत्र

Thu, 13 Nov 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 13 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
1.36 crore ballot papers will arrive from Delhi for Panchayat elections.
सीतापुर। पंचायत चुनाव की तैयारियां रफ्तार पकड़ने लगी हैं। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। पांच दिसंबर को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। इसके अगले दिन छह दिसंबर तक दिल्ली से एक करोड़ 36 लाख 45 हजार पांच सौ मतपत्र लाने का कार्य होगा। इसके लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ एक टीम को जिले से दिल्ली के लिए रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

अगले वर्ष प्रस्तावित पंचायत चुनाव के लिए प्रधान, सदस्य ग्राम पंचायत, बीडीसर और जिला पंचायत सदस्य के चुनाव के लिए मतपत्रों का प्रयोग किया जाएगा। इसके लिए निर्वाचन आयोग की ओर से दिल्ली के एक कंपनी को मतपत्र छापने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिले के मतपत्रों की छपाई हो चुकी है। राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत के चारों पदों के लिए 1,36,45,500 मतपत्र आवंटित किया है। सदस्य ग्राम पंचायत के 17,37,900 मतपत्र, प्रधान के 39,68,300 मतपत्र बीडीसी के 38,48,400 मतपत्र और सदस्य जिला पंचायत के 40,90,900 मतपत्र छपवाए गए हैं।
विज्ञापन

इन मतपत्रों को लाने के लिए छह दिसंबर को सुरक्षा कर्मियों के साथ एक टीम वाहनों के साथ दिल्ली को भेजी जाएगी। सहायक जिला निर्वाचन अफसर वीएल भार्गव ने बताया कि मतपत्रों को कड़ी सुरक्षा के बीच दिल्ली से मंगवाया जाएगा। इसके बाद उन्हें कोषागार के डबल लॉक में कड़ी सुरक्षा निगरानी के बीच रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed