फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   1435 फरियादियों में से 59 को मिल सकी राहत

1435 फरियादियों में से 59 को मिल सकी राहत

Tue, 01 Aug 2017 10:36 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
1435 फरियादियों में से 59 को मिल सकी राहत
1435 फरियादियों में से 59 को मिली राहत
विज्ञापन

सभी तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जुटी लोगों की भीड़
गैरहाजिर रहने वाले तीन अधिकारियों को चेतावनी

सीतापुर। जिले में मंगलवार को पहले संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों की भीड़ जुटी रही। सभी सात तहसीलों में 1435 शिकायतें आईं, मगर इनमें से अफसर महज 59 शिकायतों का तत्काल निदान कर सके। जबकि अन्य शिकायतें स्थलीय जांच कर पारदर्शी निस्तारण के लिए विभागीय अधिकारियों को सौंप दी गई हैं। बिसवां में तीन अफसर गैरहाजिर रहे, जिस पर उन्हें चेतावनी दी गई है।
डीएम सारिका मोहन ने सदर तहसील में शिकायतें सुनीं। यहां 309 प्रार्थना पत्र आए। सबसे ज्यादा 17 शिकायतों का यहां मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। डीएम ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस शासन की प्राथमिकता में शुमार है। इसमें आने वाली शिकायतों का गुणवत्तापरक निदान कराना अफसरों की जिम्मेदारी है। इस काम में किसी भी तरह की लापरवाही पाई जाने पर कार्रवाई से बच नहीं सकते। इसलिए दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें। इसके अलावा सिधौली तहसील में एसडीएम शेरी ने 320 फरियादियों की शिकायतें सुनीं, जिसमें से नौ का निस्तारण कर दिया। महोली में 166 शिकायतें आईं, जिनमें से आठ का निस्तारण हो सका। महमूदाबाद में 109 शिकायतों में से आठ निस्तारित की गईं। बिसवां में आईं 209 शिकायतों में से नौ तथा मिश्रिख में 166 शिकायतों में से पांच का निस्तारण हुआ। जबकि लहरपुर में 156 में से तीन शिकायतों का निस्तारण किया जा सका है। बिसवां में एएसपी, सीओ व कोतवाल के गैरहाजिर रहने पर उन्हें कार्यशैैली सुधारने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

विधायक समय से जबकि सीडीओ रहे लेटलतीफ
बिसवां तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस के पहले ही दिन अफसर लेट-लतीफ रहे, जबकि विधायक समय से पहुंचे। शासन ने संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान क्षेत्रीय सांसदों व विधायकों को उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। बिसवां में सुबह 10:05 बजे सेवता विधायक ज्ञान तिवारी पहुंच गए। लेकिन दिवस प्रभारी सीडीओ अरविंद चौरसिया 10:40 बजे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उगाही न करने का दिलाया संकल्प
सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने यहां ब्लॉक स्तरीय अफसरों व प्रधानों को अनाज व पीएम आवास में धन उगाही न करने का संकल्प दिलाया। विधायक ने कहा कि गरीबों को सरकार यह रकम अनुदान के रूप में देती है। इसमें से धन उगाही करने को किसी का दिल भला कैसे गंवारा कर सकता है। आप सभी संकल्प लें कि किसी भी तरह की धन उगाही सबके लिए हराम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed