{"_id":"597772ad4f1c1b4d318b45db","slug":"131501000365-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेडी के मुआयने में बदहाल मिले प्रसाधन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेडी के मुआयने में बदहाल मिले प्रसाधन
Updated Tue, 25 Jul 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेडी के मुआयने में बदहाल मिले प्रसाधन
कर्मचारी गैरहाजिर मिलने पर रोका वेतन
पांच कॉलेजों का किया औचक मुआयना
सीतापुर। संयुक्त शिक्षा निदेशक सुरेंद्र तिवारी ने मंगलवार को पांच कॉलेजों का औचक मुआयना किया। इस दौरान कॉलेजों में गंदगी व प्रसाधन बदहाल मिले। एक कॉलेज में बिना सूचना के कर्मचारी गैरहाजिर मिला। जिस पर उसका वेतन रोकते हुए प्रधानाचार्यों को साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
संयुक्त शिक्षा निदेशक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कमलापुर पहुंचे। यहां पर परिसर के अंदर घास-फूस उगी मिली। इसके बाद वह राजा बहादुर डॉ. सूर्यबक्श इंटर कॉलेज पहुंचे। यहां पर कर्मचारी जितेंद्र शुक्ल गैर हाजिर मिले। इनका वेतन रोकने के निर्देश दिए। बालिकाओं का प्रसाधन बदहाल मिला। इसको सफाई कराने की हिदायत दी। जीआईसी सरौरा में नौवीं व दसवीं की कक्षाएं एक ही कमरे में चल रहीं थीं। यह अस्थाई तौर पर जूनियर विद्यालय में चल रहा था। जिस पर दो कमरों में चलाने की हिदायत दी। साथ ही स्कूल के निर्माणाधीन भवन को देखा। इसके बाद एसकेएस पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज बालक व बालिका अटरिया का मुआयना किया। यहां भी प्रसाधन की हालात खराब मिली। सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक शिक्षा अशोक मिश्र ने बताया सभी कॉलेज निर्धारित प्रकाशक की ही पुस्तकें खरीदें। इसके अलावा अन्य प्रकाशन की पुस्तकें अमान्य होंगी। इस पर प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।