{"_id":"5749e9924f1c1ba22c693c54","slug":"129-students-got-10-cgpa","type":"story","status":"publish","title_hn":"129 ने 10 सीजीपीए पाकर बढ़ाया मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
129 ने 10 सीजीपीए पाकर बढ़ाया मान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 May 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
बढ़ गई फीस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई 10वीं नतीजे शनिवार दोपहर घोषित कर दिए गए। नतीजे आते हुए विद्यार्थी खुशी में झूम उठे। 10 सीजीपीए (क्यूमिलेटिव ग्रेड प्वाइंट एवरेज) पाने में इस बार छात्राएं आगे रहीं। जिले के दस कॉलेजों में 998 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 129 बच्चों ने 10 सीजीपीए पाए।
विज्ञापन
रिजल्ट में स्टडीवेल पब्लिक स्कूल अव्वल रहा। यहां पर सर्वाधिक 23 बच्चों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए। वहीं दूसरे नंबर पर ग्रीन फील्ड एकेडमी के विद्यार्थी रहे। यहां के 22 बच्चों ने 10 सीजीपीए अर्जित किए।
विज्ञापन
हाईस्कूल के नतीजे दोपहर दो बजे आने थे। इससे पहले ही विद्यार्थियों में उत्सुकता बढ़ गई। ढाई बजे के करीब विद्यार्थी के हाथों में उनके परिश्रम का फल मिल गया। इससे छात्र-छात्राएं खुशी में झूम उठे। सफल विद्यार्थियों ने पहले अपने गुरुजनों को मुंह मीठा कराया। उसके बाद अभिभावकों का आशीर्वाद लेकर जश्न में डूब गए।
विज्ञापन
केंद्रीय विद्यालय में 126 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसके सापेक्ष 17 ने 10 सीजीपीए पाए। एलपीएस स्कूल में 117 विद्यार्थियों के सापेक्ष 15 ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए। महर्षि विद्या मंदिर में 90 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें 14 ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। सिंघानिया एजुकेशनल इंस्टीट्यूट में 157 में 21 ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए।
जवाहर नवोदय विद्यालय में 79 विद्यार्थियों के सापेक्ष एक विद्यार्थी ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया। सुमित्रा मॉडर्न स्कूल के 89 के सापेक्ष तीन व स्टडीवेल पब्लिक स्कूल में 151 के मुकाबले 23 ने 10 सीजीपीए प्राप्त किया।