फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पेंशन न मिलने से दो जून की रोटी के लाले

पेंशन न मिलने से दो जून की रोटी के लाले

Mon, 01 Oct 2018 12:06 AM IST
Updated Mon, 01 Oct 2018 12:06 AM IST
विज्ञापन
पेंशन न मिलने से दो जून की रोटी के लाले
सीतापुर। जिले की 66 हजार महिलाएं इन दिनों जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही का खामियाजा भुगत रही हैं। कारण यह है कि इन्हें कार्यालय की भागदौड़ करते हुए धीरे-धीरे छह माह बीत चुके हैं। इसके बावजूद इनके खाते में विधवा पेंशन की राशि नहीं पहुंच सकी है। ऐसे में इन्हें परिवार का भरण पोषण करने में खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। विधवा पेंशनधारकों की मानें तो पेंशन की जानकारी के लिए वे लगातार जिम्मेदारों से संपर्क कर रही हैं, मगर कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


विभागीय जानकारों की मानें तो सीतापुर जिले में 66 हजार 148 महिलाओं को विधवा पेंशन मिलती है। यह रकम इनके खातों में भेजी जाती है। मगर पिछले छह माह से इनके खाते में पेंशन की रकम नहीं पहुंची है। जिस कारण महिलाएं पेंशन पाने के लिए जिम्मेदार अफसरों की चौखट के चक्कर काट रहीं हैं।
विज्ञापन


यही नहीं वह पेंशन की अपडेट जानने के लिए बैंक जाकर अपने खाते को चेक कराती हैं तो उन्हेें बताया जाता है कि अभी पेंशन नहीं आई है। इसके बाद वे ब्लॉक व जिला मुख्यालय स्थित प्रोबेशन दफ्तर आती हैं। मगर यहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेंशन पाने की दौड़भाग में महिलाओं को जितनी पेंशन नहीं मिलेगी, उससे अधिक धनराशि खर्च हो जा रही है। पेंशन न मिलने से महिलाओं को दो जून की रोटी के लाले पड़ हैं। क्योंकि उनका जीवनयापन पेंशन की राशि से ही होता है। इसके बावजूद जिम्मेदार अफसर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

लगा रही हूं चक्कर
शहर के विजय लक्ष्मीनगर निवासी मंथरा बहुत गरीब हैं। इनको छह माह से विधवा पेंशन नहीं मिली है। मंथरा का कहना है कि एक बार नहीं कई बार प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय की चक्कर काट चुकी हूं, लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया जा रहा है।

आर्थिक समस्याएं
रेउसा विकासखंड के थानगांव निवासी प्रेमा देवी का कहना है कि छह माह से पेंशन नहीं मिलने से उनके समक्ष आर्थिक समस्याएं आ गई हैं। पेंशन से काफी हद तक समस्याएं दूर हो जाती थीं। अगर ऐसे ही हालात बने रहे तो रोटी तक का संकट खड़ा हो जाएगा।

भागदौड़ में खर्च हो चुका काफी पैसा
थानगांव की राजवती का कहना है कि जब भी कार्यालय जाओ तो यही बताया जाता है कि जल्द आपके खाते में पैसा आ जाएगा। लेकिन यह कब आएगा, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। पेंशन से ज्यादा कार्यालय के चक्कर काटते हुए पैसा खर्च कर चुकी हूं।

नए लाभार्थियों को भी पेंशन के लाले
पुरानी विधवा पेंशन के लाभार्थी जहां परेशान हैं, वहीं जिन विधवाओं की इसी वित्तीय साल मेें पेंशन स्वीकृत हुई है। इन्हें भी अभी तक फूटी कौड़ी नहीं मिली है। विभाग के पटल सहायक के अनुसार 66 हजार 148 विधवाएं पूर्व से पेंशन पा रही हैं। जबकि 3116 महिलाओं की इसी वित्तीय साल में पेंशन स्वीकृत हुई है।


जल्द आएगी पेंशन
शासन स्तर पर वित्त विभाग में तकनीकी खराबी के कारण पेंशन की धनराशि नहीं भेजी जा सकी है। शीघ्र पेंशन की राशि भेजने का प्रयास किया जा रहा है। उम्मीद है कि इसी माह रकम महिलाओं के खाते में पहुंच जाएगी।
- अश्वनी कुमार तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed