फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   प्रमुखी चुनावी में एक नामांकन वापस

प्रमुखी चुनावी में एक नामांकन वापस

Sat, 15 Sep 2018 12:51 AM IST
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
प्रमुखी चुनावी में एक नामांकन वापस
एलिया में प्रमुख के लिए आमने-सामने टक्कर
विज्ञापन

सीतापुर। जिले में दो ब्लॉक प्रमुखी के रिक्त पदों के उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया में शुक्रवार को एलिया ब्लॉक में एक प्रत्याशी ने नामांकन वापस ले लिया है। अब मात्र दो प्रत्याशी शेष है। ऐसे में अब इस पद पर आमने-सामने शनिवार को मुकाबला होगा। इसी दिन मतदान के मतगणना कर परिणाम घोषित होगा।

गुरुवार को एलिया ब्लॉक मुख्यालय पर प्रमुखी के उपचुनाव के लिए तीन नामांकन पत्र एआरओ के समक्ष प्रस्तुत किए गए थे। सभी नामांकन जांच में सही पाए गए थे। जबकि पहला ब्लॉक में दो नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इसमें से एक नामांकन जांच के दौरान निरस्त हो गया था।
विज्ञापन


ब्लॉक एलिया में प्रमुख पद के लिए बीडीसी सदस्य अमरेंद्र कुमार सिंह, रूमी सिंह व शुभा सिंह ने एआरओ के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया था। इसमें से अमरेंद्र सिंह ने शुक्रवार को नामांकन वापस ले लिया। अब चुनावी रण में रूमी सिंह व शुभा सिंह बची हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनके भाग्य का फैसला शनिवार को होगा। ब्लॉक पहला में बीडीसी सदस्य रामपाल यादव को निर्विरोध प्रमुख घोषित किया जाना शेष है। यह घोषणा भी शनिवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed