फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   रिमझिम फुहारों ने मौसम बनाया खुशगवार

रिमझिम फुहारों ने मौसम बनाया खुशगवार

Sun, 12 Aug 2018 01:16 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
रिमझिम फुहारों ने मौसम बनाया खुशगवार
सीतापुर। शनिवार को दिन भर बरसने वाली फुहारों ने सावन का अहसास कराया। लगातार रिमझिम फुहारें बरसने से पारे में 4 डिग्री की गिरावट आई। फुहारों ने मौसम सुहाना कर दिया तो लोगों को गर्मी का अहसास नही हुआ। हालांकि जिले के किसी भी क्षेत्र में तेज बारिश नही हुई। पारा 31 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिक अगले चौबीस घंटों तक बारिश की संभावना व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन


मौसम का मिजाज शनिवार को सुबह बदला-बदला नजर आया। सुबह करीब आठ बजे से हल्की-हल्की फुहारें गिरनी शुरू हो गईं। शहर से लेकर गांव तक दोपहर बाद तक लगातार बरसात होती रही। दोपहर बाद कुछ समय के लिए फुहारें थमीं। लेकिन छाए काले बादलों के बीच बूंदाबांदी होती रही।
विज्ञापन


दिन भर सावन की झड़ी बरसती रही। जिससे शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को अधिकतम पारे में 4 डिग्री की गिरावट आई। लिहाजा, मौसम खुशगवार हो गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed