फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   पहले दिन 1447 अभ्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

पहले दिन 1447 अभ्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 19 Jun 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 19 Jun 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
पहले दिन 1447 अभ्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा
सिपाही भर्ती परीक्षा : जिले के नौ केंद्रों पर हुए एग्जाम में सम्मिलित हुए 8249 अभ्यर्थी
विज्ञापन

सीतापुर। पुलिस विभाग में सिपाही भर्ती परीक्षा में पहले दिन सोमवार को यहां के नौ केंद्रों पर 8249 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी है। जबकि 1447 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हालांकि परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर बेहद संतोषजनक रहा।

मगर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने में परीक्षार्थियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यही नहीं ऑटो रिक्शा चालकों ने खूब मनमानी की और उनसे जमकर किराया भी वसूला। इससे परीक्षार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार को भी आवंटित केंद्रों पर पुलिस भर्ती की परीक्षा होगी।
विज्ञापन


सोमवार को सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए पूरे जिले में नौ परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इनमें सीतापुर शिक्षण संस्थान में चार केंद्र, डीपी वर्मा मेमोरियल खगेसियामऊ में दो केंद्र, 11 वीं वाहिनी पीएसी परिसर में एक केंद्र, आरएमपी कॉलेज में एक केंद्र व स्टेडी वेल पब्लिक स्कूल में एक केंद्र बनाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक केंद्र पर सुरक्षा के लिए भारी भरकम पुलिस बल तैनात किया गया था। दो दिवसीय परीक्षा में कुल 19,392 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी है। पहले दिन 9696 परीक्षार्थियों की परीक्षा के इंतजाम किए गए थे। एक पाली में 4848 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी।

सोमवार को जिन अभ्यर्थियों की परीक्षा थी, वे रविवार देर रात से ही सीतापुर पहुंचने लगे थे। हजारों की संख्या में सीतापुर पहुंचे परीक्षार्थियों ने रविवार की रात बस स्टॉप व फुटपाथ के किनारे गुजारी है। हालांकि बहुत ऐसे लोग थे, जिन्होंने अपने रिश्तेदारों के घरों में विश्राम किया।

दोनों पालियों में परीक्षा के बाद एएसपी मधुबन सिंह ने बताया कि 1447 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी है। 9696 के स्थान पर 8249 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी है। इस दौरान सभी केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

सरल रहा पेपर
बरेली से एग्जाम देने पहुंचे राजवीर परीक्षा देने के बाद बेहद खुश नजर आए। उन्होंने प्रथम पाली में परीक्षा दी थी। राजवीर ने बताया कि परीक्षा के पहले तो बेहद डर लग रहा था, लेकिन जब पेपर सामने आया, तब दिल खुश हो उठा। क्योंकि प्रश्नपत्र बेहद सरल था।

बेहतर रही परीक्षा
बरेली के कमलबाबू ने बताया कि परीक्षा में अंक अच्छे आ सकें, इसको लेकर वे कोचिंग भी करते आ रहे हैं। काफी कुछ तैयारी कर रखी थी। प्रथम पाली में पेपर दिया है। पेपर बेहतर रहा है। उन्होंने बताया कि इतने बेहतर पेपर की उन्हें उम्मीद न थी।

पास होना ही है
पीलीभीत की राखी पेपर देने के बाद बोली कि पेपर बहुत अच्छा हुआ है। जिस हिसाब से उत्तर लिखे हैं, उससे यह तय है कि पास होना ही है, वहीं अच्छे नंबर भी लाने हैं। राखी ने बताया कि इस पेपर के लिए वे लंबे समय से तैयारी कर रही थीं।

तैयारी काम आई
परीक्षा देने आईं बरेली की विनीता देवी का कहना है कि उन्होंने पुलिस भर्ती के लिए लंबे समय से तैयारी की है। घर पर पढ़ाई के साथ कोचिंग भी करती थी। विनीता ने कहा कि पूर्व में जो तैयारी की थी, वह बेहद काम आई है। उम्मीद है कि रिजल्ट अच्छा आएगा।


पेपर निपटा तो सुकून मिला
शाहजहांपुर की पूनम देवी का कहना है कि परीक्षा को लेकर एक दिन पहले बहुत टेंशन थी। सोच रहीं थी, कि आखिर पेपर न जाने कितना कठिन आएगा। लेकिन जब पेपर सामने आया, तो बहुत अच्छा लगा। पेपर निपटा तो सुकून मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed