फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   12 electrical substations stopped due to weather

आंधी-पानी से 12 उपकेंद्रों की बिजली ठप

Sun, 22 May 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 22 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
12 electrical substations stopped due to weather
दो दिन में शिमला में ही पारा सामान्य से 5 डिग्री बढ़ गया है। - फोटो : अमर उजाला

आंधी-पानी ने जिले की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था ध्वस्त कर दी। शुक्रवार रात को आई आंधी और पानी से न सिर्फ यहां के 12 विद्युत उपकेंद्रों की बिजली ठप हो गई, बल्कि सरकारी अस्पताल समेत अधिकतर मोहल्लों में अंधेरा पसर गया।

विज्ञापन


इससे लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी, हालांकि पावर कॉर्पोरेशन के इंजीनियर व कार्मिक बाधित विद्युतापूर्ति की बहाली के लिए सुबह से ही मरम्मत में जुट गए थे। शनिवार देर शाम तक कई स्थानाें की आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन


शुक्रवार देर रात अचानक मौसम बदल गया। तेज आंधी के साथ बारिश हुई। इससे कई जगहों पर पेड़ गिर गए। तार भी टूट गए। इससे कई जगहों पर बिजली सप्लाई बाधित हो गई। जिला अस्पताल समेत डेढ़ दर्जन के करीब मोहल्ले अंधेरे में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, आंधी और पानी से ध्वस्त विद्युतापूर्ति व्यवस्था की बहाली को पावर कॉर्पोरेशन के अफसर व कर्मियों ने अपने-अपने क्षेत्रों में मोर्चा संभाला और ध्वस्त लाइनों को दुरुस्त करने में जुट गए। कुछ स्थानों पर तो दोपहर बाद विद्युतापूर्ति बहाल हो गई थी पर कई स्थानों पर देर शाम तक लाइनों की मरम्मत का काम चलता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed