{"_id":"5980b4fb4f1c1ba7518b466d","slug":"11501607163-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रवांसी गांव के पास फिर कटी नहर पटरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रवांसी गांव के पास फिर कटी नहर पटरी
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहर कटी, 200 बीघा फसल बर्बाद
रवांसी में फिर कटी लहरपुर नहर
लहरपुर (सीतापुर)। तहसील क्षेत्र में रवांसी के निकट से गुजरी लहरपुर नहर एक बार फिर से कट गई। इससे नहर के करीब मौजूद 200 बीघा से अधिक खेती जलमग्न हो गई। उधर, सिंचाई विभाग के अधिकारी जल्द नहर को दुरुस्त कराने की बात कह रहे हैं।
रवांसी के निकट से लहरपुर नहर गुजरी है। 27 जुलाई रात नहर अचानक कट गई। इस नहर को शुक्रवार तक दुरुस्त किया जा सका था। उसी स्थान पर सोमवार रात फिर से नहरकट गई। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण गांव के बाहर निकले, तो खेतों में पानी लबालब भरा था। किसान अशोक, रामगोपाल, विनोद, कन्हैया लाल, रामपाल, व्यापारी लाल आदि किसानों का कहना है कि सिंचाई विभाग की लापरवाही के चलते नहर कट रही हैं। नहरों की ढंग से सफाई नहीं कराई गई। जिसकी वजह से नहर की पटरियों पर दबाव बढ़ रहा है। इससे नहर कट रही हैं। वहीं मरम्मत के समय भी जिम्मेदारों ने मजबूती पर ध्यान नहीं दिया। नतीजा मरम्मत के तीन दिन बाद ही नहर एक बार फिर से कट गई। इससे क्षेत्र की 200 बीघा फसल जलमग्न है। अवर अभियंता कुंदनलाल ने बताया कि नहर पटरी को दुरुस्त किया जा रहा है। जल्द ही पटरी को दुरुस्त कर लिया जाएगा।