{"_id":"5c9bca1abdec22142d5e4b5b","slug":"111553713690-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश परीक्षा में बांटे गए हस्तलिखित प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश परीक्षा में बांटे गए हस्तलिखित प्रश्नपत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महमूदाबाद (सीतापुर)। सरकार गुणवत्तापरक शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए जहां एक ओर करोड़ों-अरबों की राशि खर्च कर रही है, वहीं दूसरी ओर विभागीय अधिकारी व कर्मचारी अपनी मनमानी से सरकार की योजनाओं पर पानी फेर रहे हैं। आश्रम पद्धति विद्यालयों पर आयोजित कराई गई प्रवेश परीक्षा में इसकी बानगी देखने को मिली।
विकासखंड महमूदाबाद में हाजीपुर तथा विकासखंड रामपुर मथुरा के मुर्तजानगर मानापुर में गरीब बच्चों को आवासीय सुविधा सहित उत्तम शिक्षा को आश्रम पद्धति विद्यालयों की स्थापना की गई थी। इन विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए आवास व भोजन की व्यवस्था सरकार द्वारा कराई जाती है।
बुधवार को विद्यालयों में आयोजित प्रवेश परीक्षा के दौरान अभ्यर्थियों को हाथ से लिखे हुए प्रश्नपत्र फोटोकॉपी कराकर वितरित कर दिए गए। विभाग की करतूत छिपाने के लिए परीक्षा के बाद बच्चों से उत्तर पुस्तिका के साथ-साथ प्रश्नपत्र भी जमा करा लिए गए।
विज्ञापन
इस संबंध एटीएस हाजीपुर के प्रधानाचार्य इमाम असगर ने बताया कि छह से आठ तक की कक्षाओं के हस्तलिखित प्रश्नपत्र बीएसए कार्यालय व नौ से 12 तक के प्रश्नपत्र डीआईओएस कार्यालय से भेजे गए थे। परीक्षा के दौरान वहीं प्रश्नपत्र वितरित किए गए हैं।