{"_id":"5c5c792abdec22738d0b6176","slug":"111549564202-sitapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरी उद्योग को मिलेगी नई गति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरी उद्योग को मिलेगी नई गति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश सरकार ने 250 करोड़ का किया प्राविधान
सीतापुर। एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत सीतापुर के दरी उद्योग को अब गति मिलेगी। प्रदेश सरकार ने इस योजना के तहत पूरे प्रदेश में 250 करोड़ रुपये के बजट का प्राविधान किया है। इस बजट से जिले में दरी उद्योग स्थापित होंगे। इससे जिला विकास के पथ पर अग्रसर होगा।
एक जिला एक उत्पाद योजना के तहत सीतापुर के दरी उद्योग को बढ़ावा दिया जाएगा। जिले को 10 इकाई स्थापित करने का लक्ष्य दिया गया है। अब तक आए आवेदनों की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। 25 से अधिक फॉर्म बैंक को भेजे गए हैं। इसमें व्यापारियों को इकाई स्थापित करने पर सब्सिडी मिलेगी।
इसको लेकर लखनऊ व हॉल ही में वाराणसी में समिट हो चुकी है। इस समिट का जिले स्तर पर सीधा प्रचार प्रसार किया गया था। अब शासन ने इस योजना में बजट का प्राविधान कर दिया है। इससे व्यापारियों को जल्द यूनिट लगाने पर सरकारी आर्थिक मदद मुहैय्या होगी। इससे एक तो व्यापारियों को रोजगार मिलेगा। वहीं पहचान खोते जा रहे दरी उद्योग में जान आएगी।