{"_id":"5fdf94a58ebc3e3eae6ee9c8","slug":"11-people-injured-sitapur-news-lko5558905135","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्जेदारी को लेकर चलीं लाठियां, 11 लोग जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्जेदारी को लेकर चलीं लाठियां, 11 लोग जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिसवां (सीतापुर)। कोतवाली इलाके के ग्राम मढिय़ा सेमरी में तालाब पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षो में हुई मारपीट में 11 लोग जख्मी हो गए। घायलों का पुलिस ने मेडिकल कराया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर क्रास केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बिसवां कोतवाली इलाके के मढिय़ा सेमरी गांव में तालाब पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई। उसके बाद बात बढने पर दोनों पक्षों में लाठियां चलने लगीं। इस मारपीट में एक पक्ष के मैकू, रामजीवन, शिवबालक, विष्णु कुमार, महिला सितारा, कुसमा, रामकली घायल हो गईं।
वहीं दूसरे पक्ष के संबारी, प्रेम सहित दो अन्य लोगों को भी चोटें आयी हैं। दोनो पक्षो ने एक दूसरे पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों के घायलों को मेडिकल के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह चौहान ने बताया कि दोनो पक्षो की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।