{"_id":"5f298fe68ebc3e3d22055dc5","slug":"105-people-found-corona-positive-in-sitapur-sitapur-news-lko533681267","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर में 105 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर में 105 लोग मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन
सीतापुर के महोली में कोरोना मरीज को ले जाती टीम ।
- फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते 48 घंटे में 42 पीएसी के जवान, शहर कोतवाली, तंबौर के पुलिस कर्मियों समेत 105 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं, इसमें महिला अस्पताल के दो कर्मी, एक कोषागार का कर्मचारी भी शामिल है। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 808 हो गई है।
अब एपीटीसी के बाद पीएसी में तेजी से कोरोना फैल रहा है। 27वीं वाहिनी पीएसी में 27 जवान, सेकेंड वाहिनी में 5 जवान, एपीटीसी में एक, एक पीटीसी, 11वीं वाहिनी में 11 जवान कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा शहर कोतवाली के दो पुलिसकर्मी, तंबौर थाने का एक पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिला है। कुल 45 पुलिस कर्मी संक्रमित मिले हैं। जिला महिला अस्पताल के दो कर्मी संक्रमण की चपेट में आए हैं। कोषागार में एक कर्मचारी संक्रमण पॉजिटिव मिला है। कोषागार को सैनिटाइज कराया गया है। यहां पर बाहरी आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया गया हैं।
सिधौली में बाड़ी का एक युवक संक्रमित होने के बाद उसकी दादी व बेटा भी संक्रमित मिला है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि सभी मरीज लखनऊ में भर्ती हैं। बाड़ी को हॉटस्पॉट बनाया रहा हैं। लहरपुर विकासखंड कार्यालय में एक कर्मी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बीडीओ कार्यालय को बंद कर सैनिटाइज कराया गया है। महोली इलाके में एक युवक उरदौली, दूसरा युवक कस्बे का पॉजिटिव मिला है। शहर के आलमनगर की एक महिला, सीतापुर का एक युवक, मधेउना की एक महिला, तंबौर इलाके के बसंतापुर का एक युवक, तंबौर कस्बे का एक बुजुर्ग, बदरिया के दो युवक संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन
शहर के मन्नी चौराहा का एक बालक, बैजनाथ कॉलोनी का एक बुजुर्ग, प्रेमनगर मोहल्ले की एक महिला, हरगांव के रामनगर का एक बालक, एक युवक, रिखीपुरवा हरगांव का एक युवक, शेखपुरवा खैराबाद का एक युवक, अंबिकापुरम नैपालापुर का एक युवक, आरटीओ दफ्तर का एक युवक, सदर बाजार का एक युवक, बड़ागांव महोली का एक युवक, पक्काबाग का एक युवक, पिसावां की एक महिला, कुदेरा का एक युवक संक्रमित है। इसके अलावा रायबरेली के चार युवक, लखीमपुर का एक युवक, शाहजहांपुर का एक युवक, उत्तराखंड का युवक संक्रमित मिला है। सीएमओ डॉ. आलोक वर्मा ने बताया कि संक्रमित मरीजों को कोविड अस्पताल से लेकर एमजे पैलेस व अन्य जगहों पर भर्ती कराया गया है।