{"_id":"67f56a1d1d95b91682070118","slug":"10-villages-got-freedom-from-low-voltage-sitapur-news-c-102-1-stp1002-129866-2025-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 10 गांवों को लो वोल्टेज से मिली आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 10 गांवों को लो वोल्टेज से मिली आजादी
Tue, 08 Apr 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Tue, 08 Apr 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
परसेंडी। क्षेत्र के 10 गांवों की करीब 25 हजार आबादी को लोवोल्टेज से आजादी मिल गई। इस बार गर्मी में यहां के लोगों को बिजली संकट से जूझना नहीं पड़ेगा। इन गांवों की विद्युत आपूर्ति लहरपुर से हटाकर तालगांव से जोड़ दी गई है।
लहरपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई गांवों में आए दिन बिजली आपूर्ति में समस्या आती थी। गर्मियों में लो वोल्टेज से लोगों को जूझना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए सात अप्रैल की रात से 10 गांवों की बिजली आपूर्ति तालगांव पावर हाउस से जोड़ दी गई है। इन गांवों में अमौरारा, बनाईरामा, भुसैला, सिकंदरा, धीरपुर, लल्लापुर, रौरापुर, उदयमालपुर, बनकट और बडहिनपुरवा शामिल हैं।
धोंधी के पास से इन गांवों की सप्लाई लाइन को तालगांव उपकेंद्र से जोड़ा गया है। इससे गांवों में लो वोल्टेज की समस्या दूर हो गई। इंद्रदेव सिंह, संगम शुक्ला, दाताराम, बच्चनलाल, मुन्ना पांडेय, छोटेलाल अवस्थी आदि ग्रामीणों में खुशी की लहर है। अवर अभियंता विजय प्रकाश ने बताया कि 10 गांवों को अब तालगांव विद्युत उपकेंद्र के सप्लाई दी जाएगी, जिससे लो वोल्टेज की समस्या खत्म हो गई है।