फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   10 crore rupees will be used to improve the ancient Bhim Tal

Sitapur News: 10 करोड़ से संवरेगा पौराणिक भीम ताल

Sat, 30 May 2026 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
10 crore rupees will be used to improve the ancient Bhim Tal
हरगांव क्षेत्र में परियोजना का शुभारंभ करते कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही। संवाद
हरगांव। नगर पंचायत हरगांव के जहांगीराबाद वार्ड स्थित काशीराम कॉलोनी के सामने भीमताल परियोजना का दस करोड़ से विकास किया जाएगा। कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने पूजन-अर्चन व नारियल फोड़कर परियोजना का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने कहा कि प्रदेश सरकार नगरों व ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि भीमताल के निर्माण से क्षेत्र की सुंदरता बढ़ेगी। साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा, जिससे हरगांव की पहचान और मजबूत होगी।
विज्ञापन

वहीं, नगर पंचायत हरगांव के अध्यक्ष गफ्फार खान ने बताया कि भीमताल परियोजना के लिए प्रदेश शासन से लगभग दस करोड़ रुपये का बजट मांगा था। इसमें प्रथम चरण में दो करोड़ चालीस लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी गई है। निर्माण कार्य तेजी से जारी है। अधिशाषी अधिकारी श्रीश मिश्र ने बताया कि परियोजना पूरी होने के बाद यह स्थल क्षेत्रवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश वर्मा, उदित बाजपेई, अलियार खान, धीरेन्द्र सिंह, उमेश कुमार, प्रकाश सिंह, दिनेश मिश्रा सहित गणमान्य नागरिक व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



महाभारत कालीन पौराणिक है भीमताल
नगर पंचायत अध्यक्ष गफ्फार खां ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने सौंदर्यीकरण के लिए महाभारतकालीन पौराणिक तालाब भीमताल काे चुना है। इस नगरी में राजा विराट का राज हुआ करता था। इसी समय पांडवों ने अपने अज्ञातवास का समय व्यतीत करते हुए राजा विराट के यहां शरण मांगी थी। राजा विराट के यहां पांडव बंधु छद्म वेश में रहकर विभिन्न रूप से कार्य करने लगे।

राजा विराट का एक साला भी था। उसका नाम कीचक था। कीचक राक्षसी प्रवृति का था। कीचक ने द्रौपदी पर कुदृष्टि डाली। इससे नाराज होकर भीम ने कीचक का वध कर शव को तालाब के बीच कुएं में डाल कर एक जाल उस कुएं पर रख दिया। यही भीमताल के नाम से प्रसिद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed