फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Zikr-e-Hussain will continue till the world exists

Siddharthnagar News: रहती दुनियां तक होता रहेगा जिक्रे हुसैन

Tue, 29 Jul 2025 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Zikr-e-Hussain will continue till the world exists
डुमरियागज क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित इमामबारगाह वफफ शाह आलमगीर सानी में मजलिस को संबोधित करत
-हल्लौर में अंजुमन फरोग मातम के सालाना अशरे की दूसरी मजलिस में मौलाना ने मकसदे हुसैन और उनके पैगाम पर रोशनी डाली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर स्थित इमाम बारगाह वक्फ शाह आलमगीर सानी में अंजुमन फरोग मातम की ओर से आयोजित सालाना अशरे की दूसरी मजलिस सोमवार की रात आयोजित हुई। इसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए। मजलिस को मौलाना शाहकार हुसैन जैदी ने संबोधित कर मकसदे इमाम हुसैन और वाक्याते कर्बला पर रोशनी डाली।
मौलाना शहकार हुसैन ने कहा कि वाक्याते कर्बला सिर्फ इतिहास नहीं है, यह हर क्रांति की बुनियाद है। आज भी दुनिया में इमाम हुसैन का चिराग रोशन है, जो जुल्म के खिलाफ प्रतिरोध का प्रतीक है। मौलाना ने कहा कि मुहर्रम पर निकाले जाने वाले अलम, ताबूत, जुलजनाह और ताजिया के जुलूस इमाम हुसैन की जीत का एलान करते हैं।
विज्ञापन

इमाम हुसैन को मानने वाला कभी भी जालिम, अत्याचारी और अन्याय के सामने नतमस्तक नहीं हो सकता है। इमाम हुसैन की शहादत और वाक्याते कर्बला अन्याय और जालिम से लड़ने का हौसला देती है। मजलिस के आखिर में मौलाना शहकार ने कर्बला की तपती जमीन पर तीन दिन के भूखे प्यासे हजरत इमाम हुसैन की शहादत का मंजर बयान किया तो हर किसी की आंखें आसुओं से तरबतर हो गईं। पूरा मजमा हाय हुसैन की सदा से गूंजता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजलिस से पहले मर्सिया हैदरे कर्रार और उनके सहयोगी ने पढ़ा। इस दौरान अंजुमन फरोग मातम के सदर इंजीनियर मोहम्मद मेंहदी, सचिव इकबाल मेंहदी, मौलाना आदिल अब्बास, मौलाना कुमेल, सुल्तान मेंहदी, सैय्यद हसन एडवोकेट, काजिम कर्बलाई, खादिम अब्बास, कसीम रिजवी, काजिम रजा, अजीम हैदर, तसकीन हैदर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed