फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth killed by truck in grip

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत

Sun, 07 May 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 07 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
Youth killed by truck in grip
3 death - फोटो : अमर उजाला
गोल्हौरा। अनियंत्रित ट्रक ने रविवार दोपहर दो बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे बाइक पर सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक का नाम थाना मिश्रौलिया के ग्राम कुल्हई निवासी महेश निषाद (21) है। घायल दंपती भी मिश्रौलिया के ग्राम नागचौरी निवासी भानु पांडेय (32) व पुष्पा पांडेय (29) है। घटना थाना क्षेत्र के बांसी-इटवा रोड पर बिशुनपुर नर्सरी के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवार बांसी की ओर से आ रहे थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे महेश निषाद की बाइक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

जिससे वह बाइक से छिटक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने के लिए ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी तभी बाइक पर आ रहे दंपती भी चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन चालक सुनसान स्थान पर वाहन को खड़ा कर फरार हो गया। घायल दंपती का इलाज सीएचसी बसंतपुर में चल रहा है। इस संबंध में एसओ गौल्हौरा रामसमुझ प्रभाकर ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed