{"_id":"590f57cc4f1c1b3b5485104f","slug":"youth-killed-by-truck-in-grip","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 07 May 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
3 death
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्हौरा। अनियंत्रित ट्रक ने रविवार दोपहर दो बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में एक बाइक पर सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे बाइक पर सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हैं। मृतक का नाम थाना मिश्रौलिया के ग्राम कुल्हई निवासी महेश निषाद (21) है। घायल दंपती भी मिश्रौलिया के ग्राम नागचौरी निवासी भानु पांडेय (32) व पुष्पा पांडेय (29) है। घटना थाना क्षेत्र के बांसी-इटवा रोड पर बिशुनपुर नर्सरी के पास की है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों बाइक सवार बांसी की ओर से आ रहे थे। सामने से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने आगे चल रहे महेश निषाद की बाइक को टक्कर मार दी।
जिससे वह बाइक से छिटक ट्रक की चपेट में आ गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ने भागने के लिए ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी तभी बाइक पर आ रहे दंपती भी चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक का पीछा किया, लेकिन चालक सुनसान स्थान पर वाहन को खड़ा कर फरार हो गया। घायल दंपती का इलाज सीएचसी बसंतपुर में चल रहा है। इस संबंध में एसओ गौल्हौरा रामसमुझ प्रभाकर ने कहा कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। ट्रक को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।