{"_id":"69ee7b82d6e90fc1a80831a9","slug":"youth-injured-in-accident-dies-siddharthnagar-news-c-205-1-deo1003-158755-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हादसे में घायल युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हादसे में घायल युवक की मौत
Mon, 27 Apr 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 27 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
मृतक महन्थ की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
जौरा बाजार। भाई की ससुराल जा रहा बाइक सवार युवक हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। शनिवार की शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। दुर्घटना शुक्रवार की शाम हाटा कोतवाली के बाघनाथ चौराहे के पास हुई थी।
चौरा खास थाना क्षेत्र के रहसूजनूबीपट्टी निवासी 35 वर्षीय महंथ प्रसाद शुक्रवार की शाम बाइक से भाई की ससुराल हाटा कोतवाली के पटनी गांव जा रहे थे। बाघनाथ चौराहे के समीप पीछे से किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उसे सीएचसी ले गए। हालत में सुधार नहीं होने पर शनिवार शाम घर वाले महंथ को घर लेकर आए। घर पर शनिवार की देर शाम उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष दिनेश साहनी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद