{"_id":"62278fb22ab5894f2d6c8ccf","slug":"youth-injurd-in-suspicious-condition-siddharthnagar-news-gkp4293127126","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हाल में युवक जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हाल में युवक जख्मी
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में युवक जख्मी
सिद्धार्थनगर। कस्बे के पूर्वी छोर पर स्थित कबाड़ की दुकान में कार्य करने वाले युवक मंगलवार को संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से जख्मी हो गया। लोगों ने उसे लोटन सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के केसौली निवासी सुग्रीव की पुत्री शीला की शादी नेपाल के रुपंदेही जिले के गोबड़ौरी गांव निवासी अमेरिका उर्फ छोटू के साथ हुई है। तीन वर्ष से अमेरिका अपनी पत्नी के साथ ससुराल में रहता है। वह लोटन कस्बे के कबाड़ व्यवसायी राजकुमार के यहां कबाड़ गाड़ी काटने का कार्य करता था। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे वह काम पर गया था। उसने अचानक शोर मचाया तो मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा कि उसके ऊपर कोई हमला करके भाग गया था। लोग उसे सीएचसी ले गए। वहां डाक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पर भी प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कालेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी लोटन अनिल कुमार पांडेय का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है।