फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Youth dies during treatment, two hours of chaos in emergency

Siddharthnagar News: इलाज के दौरान युवक की मौत, इमरजेंसी में दो घंटे अफरा-तफरी

Fri, 04 Oct 2024 04:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 04 Oct 2024 04:15 AM IST
विज्ञापन
Youth dies during treatment, two hours of chaos in emergency
मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन। 
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में बृहस्पतिवार को उस वक्त हंगामा शुरू हो गया, जब एक युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिवार के लोग इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इससे लगभग दो घंटे इमरजेंसी में अफरा-तफरी रही। विवाद बढ़ता हुआ देखकर लगभग आधा घंटे तक स्टाफ इमरजेंसी छोड़कर इधर-उधर हो गया था। तहसीलदार, शहर कोतवाल और सीएमएस पहुंचे और मामले में शिकायत करने की बात आई तो परिवार के लोग लाश लेकर चले गए।
विज्ञापन

मोहाना थाना क्षेत्र के महथावल गांव निवासी रंजय तिवारी (19) रामकरन तिवारी की आठ दिन पहले तबीयत बिगड़ गई थी। बहन के मुताबिक वहीं, बगल के एक निजी डॉक्टर के यहां इलाज करवा रही थी। बृहस्पतिवार को हालत बिगड़ी तो माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। यहां कुछ देर चले इलाज चले इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। साथ में आई मृतक की बहन ने शोर शुरू कर दिया और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाना शुरू कर दिया। इसके बाद इमरजेंसी पर हंगामा शुरू कर दिया। विवाद बढ़ता हुआ देखकर इमरजेंसी स्टाफ इधर-उधर हो गया। जानकारी मिलते ही सीएमएस डॉ. एके झा, तहसीलदार सदर और शहर कोतवाल संतोष कुमार तिवारी मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर मामले को शांत करवाया। इसके बाद कार्रवाई की बात की तो परिवार के लोगों ने कोई शिकायती पत्र नहीं दिया और न ही पोस्टमार्टम कराने को राजी हुए। लाश को लेकर घर चले गए।
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमएस डॉ. एके झा ने बताया कि मरीज का लीवर फेल हो चुका था। इसलिए उसकी मौत हो गई। वहीं, शहर कोतवाल संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिलते ही माैके पर पहुंच गए थे। मामले को शांत करवाया गया। परिवार के लोग लाश लेकर घर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed