{"_id":"66e0a2d5cf1f658aad049ce4","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-in-pimpri-chimchaud-pune-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-123833-2024-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पूना के पिंपड़ी चिमचौड में ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पूना के पिंपड़ी चिमचौड में ट्रेन से कटकर युवक की मौत
Wed, 11 Sep 2024 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 11 Sep 2024 01:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड 12 का है मृतक विनोद भारती
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत बिस्कोहर के वार्ड 12 निवासी एक युवक की सोमवार को पूना के पिंपड़ी चिमचौड़ स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे की खबर शाम को लगते ही घर में कोहराम मच गया।
क्षेत्र के बिस्कोहर वार्ड 12 परशुराम नगर निवासी विनोद भारती (34) पुत्र संतराम पूना के कुंदलवादी चिकली में रहकर मजदूरी करता था। सोमवार को उसका शव पूना शहर के पिंपड़ी चिमचौड़ रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पुलिस को मिला। रेलवे पुलिस ने इसकी जानकारी मृतक के परिवार वालों को दी तो घर में कोहराम मच गया। विनोद के परिवार में उसकी पत्नी सुंदरावती समेत चार बच्चे जिसमे बेटी प्रिया (14), मंशा (12), बेटा आदित्य (8) व रोमन (6) है। विनोद की माली हालत खराब थी परिवार का भरण पोषण करने के लिए वह छ माह पूर्व पूना शहर में कमाने गया था। नगर पंचायत अध्यक्ष अजय गुप्ता सहित अन्य सामाजिक युवकों के सहयोग से पूना से उसका बिस्कोहर लाया जा रहा है।