{"_id":"6612e7ce06e530327108e1e3","slug":"young-people-are-sweating-in-the-gym-to-stay-fit-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-115520-2024-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: फिट रहने के लिए जिम में पसीना बहा रहे युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: फिट रहने के लिए जिम में पसीना बहा रहे युवा
Mon, 08 Apr 2024 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 08 Apr 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
शहर से लेकर गांव तक हजारों युवा कर रहे जिम
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। वर्तमान में युवाओं में जिम का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है। खुद को फिट रखने के लिए वे जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं, यह अच्छी बात है। हर कोई फिट रहना चाहता है। इसके लिए ट्रेनर के मार्गदर्शन में युवा एक्सरसाइज कर रहे हैं। शहर से लेकर गांव तक लगभग जिले में 100 से अधिक जिम सेंटर हैं। इसमें प्रतिदिन हजारों युवा पसीना बहा रहे हैं।
बढ़ती डिमांड के चलते शहर में एक दर्जन से अधिक जिम सेंटर खुल चुके हैं। जीने का अंदाज बदलने के साथ आधुनिकता की ओर अग्रसर हो रहे हैं। कसरत करने के तरीकों में भी बदलाव हो रहा है। घर, पार्क, मैदान में कसरत करने के बजाए जिम में एक सिस्टम के तहत एक्सरसाइज करना लोगों को ज्यादा पसंद आ रहा है। पहले जहां जिम केवल युवाओं के लिए एक फैशन तक सीमित था। वही अब फिटनेस पर ज्यादा ध्यान देने लगे हैं। केवल बॉडी बिल्डिंग ही उनका मकसद नहीं है। इसके साथ अग्निवीर, वेटलिफ्टिंग, बॉडी-बिल्डिंग जैसी प्रतियोगिताओं में भी भाग लेते हैं। वहीं दूसरी तरफ युवा विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड तथा तले-भुने भोजन से अपने आपको दूर रखकर संयमित जीवन जीने के लिए खुद को एक सूडोल आकृति देने में व्यस्त है। युवाओं के साथ नौकरीपेशा लोगों से लेकर तमाम व्यवसायी भी सुबह-शाम शरीर फिटनेस पर ध्यान देने लगे हैं।
इन चीजों से करते हैं व्यायाम
जिम में जाकर युवा साइकिल, राइडर, स्पिनर, एबडॉमिनल बेंच, चेस्ट बेंच, लेग एक्सटेंशन, शोल्डर प्रेस, डंबल, वॉकर, रोअर, स्ट्रैच, फ्री वेट, ट्रेडमिल्स, एलिप्टिकल्स आदि मशीनों से कसरत कर रहे हैं। इसके अलावा अन्य एसेसरीज भी होती है। जिसके तहत स्लिमर, फूट मसाजर, बॉडी मसाजर, नेक एंड शोल्डर मसाजर, जंप एरोबिक स्टेप, एडजस्टेबल हेंड ग्रिप, लेटेक्स ट्यूब, एरोबिक स्टेप आदि है।
विज्ञापन
शरीर को फिट को रखने के लिए जिम में व्यायाम करने के लिए आते हैं। एक माह में लगभग 12 किलो वजन कम कर लिया हैं।
-नवल जायसवाल
-
जिम में जाने से पूरे शरीर का व्यायाम हो जाता हैं। उससे किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होती हैं। जिम में प्रतिदिन बड़ी संख्या में युवा आ रहे हैं।
-आकृषण त्रिपाठी