{"_id":"650f4f0d453f937c3e04c6f9","slug":"young-man-gets-burnt-after-being-electrocuted-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-5252-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आकर युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: करंट की चपेट में आकर युवक झुलसा
Sun, 24 Sep 2023 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 24 Sep 2023 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के खीरीडीहा गांव में शनिवार को ट्रांसफाॅर्मर ठीक करने के दौरान अचानक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाने से संविदा पर तैनात लाइनमैन बुरी तरह जल गया। घटना शनिवार शाम तीन बजे की बताई जा रही है। क्षेत्र के बघेली गांव निवासी पंकज मिश्र (28) संविदा पर लोटन क्षेत्र के छेरियाकाछा बिजली स्टेशन अंतर्गत लाइनमैन का काम करते हैं।
ग्राम पंचायत खीरीडीहा के ग्रामीणों ने शनिवार सुबह सूचना दी कि ट्रांसफाॅर्मर से तेल गिर रहा है, जिसको ठीक करने के लिए पंकज शट डाउन लेकर खीरीडीहा गया। वहां चढ़कर ठीक कर ही रहा था कि अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई, जिसमें पंकज जल कर घायल हो गया। इस संबंध में जेई अनिल कुमार यादव का कहना है कि जंफर से लाइन काटकर बना रहा था। कैसे लाइन चालू हुई। जांच करने के बाद ही पता चल पाएगा। फिर हाल जो भी दोषी पाए जाएंगे उनको हटा दिया जाएगा।