फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Young man fell in Banganga river by train, people saved his life

ट्रेन से बानगंगा नदी में गिरा युवक, लोगों ने बचाई जान

Fri, 17 Dec 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Young man fell in Banganga river by train, people saved his life
ट्रेन से बानगंगा नदी में गिरा युवक, लोगों ने बचाई जान
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा रेलखंड पर महथा रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा
गौहनिया(सिद्धार्थनगर)। गोरखपुर-गोंडा रेल खंड पर शुक्रवार को बढ़नी रेलवे स्टेशन से चली डेमो ट्रेन जैसे ही महथा रेलवे स्टेशन से पहले बानगंगा नदी पर पहुंची एक युवक ट्रेन से गिर गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे नदी से निकालकर जान बचाई और एंबुलेंस से शोहरतगढ़ सीएचसी भिजवाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया।

कपिलबस्तु नेपाल निवासी 28 वर्षीय शिवकुमार बढ़नी रेलवे पर गोरखपुर की तरफ जाने वाली डेमो ट्रेन पर सवार हुआ। ट्रेन जैसे ही बानगंगा नदी पर बने रेलवे ट्रैक पर पहुंची, तभी शिवकुमार नदी में गिर गया। नदी में युवक को गिरता देख मौजूद लोगों ने नदी छलांग लगाकर उसकी जान बचा ली। अस्पताल में होश आने पर शिवकुमार ने बताया कि ट्रेन के दरवाजे के पास खड़ा था। अचानक संतुलन बिगड़ गया और नदी गिर गया। शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के अकरा गांव बहन के यहां जा रहा था। चिकित्सक राकेश मौर्य में बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed