फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Young man and woman jump into Rapti river Siddharthnagar

Siddharthnagar: युवक और युवती ने राप्ती नदीं में लगाई छलांग, लड़की सुरक्षित, लड़के की तलाश जारी

Wed, 19 Jul 2023 08:50 PM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 19 Jul 2023 08:50 PM IST
सार

मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल अनुज सिंह ने मझवारा को पांच सौ रुपये का इनाम दिया। तत्पश्चात सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लड़की को पिता के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन
Young man and woman jump into Rapti river Siddharthnagar
मौके पर मौजूद भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिद्धार्थनगर के बांसी नगर में स्थित राप्ती नदी में दो घंटे के अंतराल में बुधवार को एक लड़की व एक युवक ने पुल से छलांग लगा दिया। लड़की को नदी के तट पर मौजूद मझवार ने बचा लिया। लेकिन युवक का देर शाम तक पता नहीं चला है। स्थानीय गोताखोर व पीएसी बाढ़ राहत की टीम मोटर बोट से तलाश कर रही है।

विज्ञापन

 

संतकबीरनगर जनपद धर्मसिंहवा के गांव बौरव्यास निवासी मधुमिता वर्मा पुत्री कमलापति वर्मा दोपहर एक बजे पुल पर आयी और अचानक नदी में छलांग लगा दिया। लड़की को छलांग लगाता देख नदी के तट पर मौजूद प्रदीप मांझी पुत्र श्रीराम व उसे एक अन्य साथी ने नदी में छलांग लगाकर लड़की को बचा लिया और उसे नदी से निकालकर बाहर ले आए। इसके बाद मौके पर पुलिस बल के साथ पहुंचे कोतवाल अनुज सिंह ने मझवारा को पांच सौ रुपये का इनाम दिया। तत्पश्चात सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे लड़की को पिता के हवाले कर दिया गया। 

विज्ञापन

 

इस घटना के दो घंटे बाद तीन बजे नगर के लोहियानगर वार्ड निवासी 20 वर्षीय युवक गुड्डू पुत्र झिन्ना ने नदी में छलांग लगा दिया, जिसकी तलाश जारी है। परिजनों का कहना है कि गुड्डू काफी दिनों से बीमार चल रहा है। उसका दिमागी संतुलन कुछ बिगड़ गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर एसडीएम प्रमोद कुमार, सीओ देवी गुलाम, कोतवाल अनुज सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी सहित तमाम लोग पहुंच गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed