{"_id":"5f7f194d8ebc3e9b8f2e6144","slug":"youak-ko-pita-siddharthnagar-news-gkp368536845","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल जा रहे युवक को पीटा, जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल जा रहे युवक को पीटा, जख्मी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ससुराल जा रहे युवक को पीटा, जख्मी
मोहाना थाना क्षेत्र के भुजौली गांव के पास हुआ विवाद
अमर उजाला ब्यूरो
बर्डपुर। ससुराल जा रहे एक युवक को कुछ लोगों ने यह कहते हुए बुधवार शाम पीट दिया कि वह बाइक तेज चला रहा है। पिटाई से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बर्डपुर से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना मोहाना थाना क्षेत्र के भुजौली गांव का है। क्षेत्र के लीलाडीह गांव निवासी नरेश बुधवार शाम ससुराल जा रहा था। वह भुजौली गांव के पास पहुंचा ही था कि बाइक की रफ्तार तेज होने की बात कहकर पीट दिया जिससे वह बेहोश हो गया है। प्रधान श्रीपति व ग्रामीणों की मदद से उसे सीएचसी बर्डपुर ले गए, जहां हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सुबह उसने मोहाना पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। एसओ मोहाना राधेश्याम राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।