{"_id":"6aca81bb96a5634f2e03599a","slug":"siddharthnagar-news-tributes-paid-on-mulayam-singh-yadavs-death-anniversary-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166233-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि
Sun, 11 Oct 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
बांसी सपा कार्यालय पर स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करत
बांसी/डुमरियागंज। समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर शनिवार को जिले में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किए गए। बांसी स्थित सपा नगर कार्यालय और डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के ग्राम तिगोड़वा स्थित पार्टी कार्यालय पर नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए किए गए कार्यों को याद किया गया। बांसी में समाजवादी महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव एवं नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने गरीबों, मजदूरों, किसानों और वंचितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया।
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष एवं सपा जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद इदरीश पटवारी ने कार्यकर्ताओं से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम को सभासद बरकत अली, सैयद मोहम्मद कुतुब, कपिल देव, बुद्धिराम प्रजापति और अरुण गुप्ता ने भी संबोधित किया।
वहीं, तिगोड़वा स्थित सपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि नेताजी ने गरीबों, किसानों, पिछड़ों और वंचितों के अधिकारों के लिए जीवनभर संघर्ष किया। विधायक सैयदा खातून ने कहा कि सामाजिक न्याय और समानता के लिए उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा।
विज्ञापन
पूर्व विधायक अमर सिंह चौधरी ने कहा कि उनके संघर्ष और जनसेवा की भावना से प्रेरणा लेकर समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
दोनों कार्यक्रमों में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।