फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: 18 muzzle-loading guns recovered from three forests in Surkhet, Nepal

Siddharthnagar News: नेपाल के सुरखेत के तीन जंगलों से 18 भरुवा बंदूकें बरामद

Sat, 10 Oct 2026 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 10 Oct 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: 18 muzzle-loading guns recovered from three forests in Surkhet, Nepal
- चौकुने और बरहाताल गांवपालिका के जंगलों में छिपाकर रखे गए थे हथियार
विज्ञापन

- चोरी-छिपे शिकार पर रोक लगाने के लिए पुलिस चला रही अभियान
कपिलवस्तु। नेपाल के सुरखेत जिले में पुलिस ने 18 भरुवा बंदूकें बरामद की हैं। यह कार्रवाई शुक्रवार को तीन अलग-अलग जंगलों में की गई। इनमें चौकुने और बरहाताल गांवपालिका के जंगल शामिल हैं।
पुलिस को विशेष सूचना के आधार पर यह सफलता मिली। बरामद हथियारों में पांच लोडेड बंदूकें भी शामिल हैं। अस्थायी पुलिस पोस्ट लगाम की टीम ने चौकुने गांवपालिका वार्ड नंबर एक के धामीसेन जंगल से 12 भरुवा बंदूकें बरामद कीं। एरिया पुलिस ऑफिस बबियाचौर के पुलिस इंस्पेक्टर भूपेंद्र शाही के नेतृत्व में टीम ने चौकुने गांवपालिका वार्ड नंबर सात के सन्नेघारी जंगल से पांच लोडेड बंदूकें मिलीं। इसके अलावा, पुलिस पोस्ट रानीघाट की टीम ने बरहाताल गांवपालिका वार्ड नंबर एक के जियामीरे जंगल से एक लोडेड बंदूक बरामद की।
विज्ञापन

अवैध शिकार रोकने का अभियान
पुलिस सामाजिक शांति बनाए रखने और अवैध शिकार पर नियंत्रण लगाने के लिए अभियान चला रही है। इस अभियान के तहत पुलिस स्थानीय लोगों से छिपाकर रखे गए हथियारों को जमा करने की अपील कर रही है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर हथियार अपने कब्जे में ले रही है। बताया जा रहा है कि दांग जिले में भी इस अभियान के तहत कम समय में 100 से अधिक हथियार पुलिस के कब्जे में लिए जा चुके हैं। स्थानीय लोग भी पुलिस को जानकारी देकर हथियार सौंप रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed