{"_id":"6aca81aca2dfb6167d01ced6","slug":"siddharthnagar-news-galapurs-vatvasini-temple-to-be-illuminated-with-125-lakh-earthen-lamps-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-166217-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 1.25 लाख दीपों से जगमगाएगा गालापुर का वटवासिनी मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 1.25 लाख दीपों से जगमगाएगा गालापुर का वटवासिनी मंदिर
Sun, 11 Oct 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र के गालापुर स्थित वटवासिनी महाकाली स्थान। संवाद
भनवापुर। शारदीय नवरात्र में गालापुर स्थित वटवासिनी महाकाली मंदिर परिसर 1.25 लाख दीपों की रोशनी से जगमगाएगा। नवरात्र की पंचमी तिथि पर धर्म रक्षक मंच की ओर से दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसकी तैयारियां की जा रही हैं। दीपोत्सव में स्थानीय लोगों के साथ मंदिर से जुड़े पदाधिकारी भी सहभागिता करेंगे। इसके साथ ही भक्ति गीतों पर आधारित जागरण का आयोजन होगा। डुमरियागंज तहसील मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर स्थित वटवासिनी महाकाली मंदिर क्षेत्र में श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। शारदीय और चैत्र नवरात्र में यहां बड़ी संख्या में भक्त दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। इस बार दीपोत्सव को विशेष बनाने के लिए मंदिर परिसर में बड़े स्तर पर दीप जलाने की तैयारी है।
मंदिर के व्यवस्थापक ठाकुर प्रसाद मिश्र ने बताया कि धर्म रक्षक मंच के बैनर तले होने वाले आयोजन में स्थान के सर्वराकार योगेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और स्थानीय लोग सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
मंदिर के व्यवस्थापक ठाकुर प्रसाद मिश्र ने बताया कि धर्म रक्षक मंच के बैनर तले होने वाले आयोजन में स्थान के सर्वराकार योगेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह और स्थानीय लोग सहयोग करेंगे।
विज्ञापन