फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   You will not have to go out to get rid of drug addiction

Siddharthnagar News: नशे की लत छुड़ाने के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर

Thu, 08 Feb 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 08 Feb 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
You will not have to go out to get rid of drug addiction
सिद्धार्थनगर। परिवार का सदस्य नशे का आदि है और उससे नशा छुड़ाना चाह रहे हैं तो यह आपके लिए अच्छी खबर है। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में नशामुक्ति केंद्र खुल गया है, जिसका बृहस्पतिवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वर्चुवल उद्घाटन करेंगे। पहले चरण में ओपीडी की सेवा शुरू हो रही है। इसके बाद मरीजों को भर्ती करने की सुविधा शुरू हो जाएगी। बुधवार को दिल्ली से आई दो सदस्यीय टीम ने केंद्र का निरीक्षण भी किया है।
विज्ञापन


सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के प्रमुख अभियान नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मंत्रालय ने देशभर में नशा करने वाले मरीजों के उपचार एवं पुर्नवास सुविधाएं स्थापित की है। इस योजना को आगे बढ़ाने के लिए नेशनल ड्रग डिपेंडेंस ट्रीटमेंट सेंटर एम्स, गाजियाबाद नई दिल्ली के माध्यम से सरकारी अस्पतालों में नशा मुक्ति उपचार केन्द्र स्थापित किए जा रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत 41 और नशा मुक्ति उपचार केंद्रों को स्वीकृति दी गई है। जिनका परिचालन विभिन्न चरणों में है। इन केंद्रों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों को उपचार, परामर्श और नशामुक्ति सेवाएं प्रदान की जाएंगी। जिले के माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में नशामुक्ति केंद्र बना लिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. एके झा की अगुवाई में दो सदस्यीय केंद्रीय टीम और मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद अफजल खान ने केंद्र का निरीक्षण करके सुविधाओं का जायजा लिया। बृहस्पतिवार को केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री सुबह 11 बजे डॉ. आंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर एजनपथ एनई दिल्ली में एक समारोह में वर्चुअल मोड के माध्यम से इन एटीएफ का उद्घाटन करेंगे। यह जानकारी प्राचार्य डॉ. एके झा ने देते हुए बताया कि नशामुक्ति केंद्र खुल गया है। इसका वर्चुअल उद्घाटन आज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed