फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Yoga and fasting are essential in life: Principal

जीवन में योग और सप्ताह में एक दिन उपवास जरूरी- प्राचार्य

Tue, 06 Apr 2021 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Apr 2021 10:49 PM IST
विज्ञापन
Yoga and fasting are essential in life: Principal
जीवन में योग और उपवास जरुरी : प्राचार्य
विज्ञापन

रतनसेन महाविद्यालय में दो दिवसीय योग शिविर आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। रतनसेन महाविद्यालय बांसी में मंगलवार को दो दिवसीय योग शिविर की शुरुआत हुई। प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार तिवारी ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि मन और शरीर की शुद्धता का समन्वय योग क्रियाओं द्वारा आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने योग शिविर में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में योग को अपनाने एवं सप्ताह में एक दिन उपवास रखने की सलाह दी। बीएड विभाग के प्राध्यापक और योग शिविर के योग प्रशिक्षक डॉ. रामबाबू पाल ने वर्तमान परिस्थितियों में योग को स्कूल एवं कॉलेजों में अनिवार्य बनाने पर जोर दिया। उन्होंने विद्यार्थियों को ताड़ासन, वज्रासन, तितली आसन, भूखासन एवं कपालभारती, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उद्गीथ आदि आसन प्राणायामों का अभ्यास करवाया। कपालभारती अनुलोम विलोम, भ्रामरी, उद्गीथ आदि को विद्यार्थियों को प्रतिदिन करने की सलाह दी। भूगोल विभाग के प्राध्यापक डॉ. राजेश यादव ने योग के व्यावहारिक पहलुओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया। शिविर में डॉ. निर्मला त्रिपाठी, डॉ. ब्रह्म सिंह, डॉ. अर्चना मिश्र, डॉ. शरीफुद्दीन, डॉ. किरन, डॉ. अरविंद मौर्य, डॉ. हंसराज कुशवाहा, डॉ. देवराज सिंह, डॉ. देवेंद्र प्रसाद यादव, डॉ. रंजीता शुक्ल, सुरेश कुमार, हरप्रीत और ज्ञानमती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed