फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   yatra

भगवा यात्रा निकाल हिंदुत्व की एकता व सुरक्षा का संकल्प लिया

Tue, 13 Aug 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Aug 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
yatra
भगवा यात्रा निकाल हिंदुत्व की एकता व सुरक्षा का संकल्प लिया
विज्ञापन

प्राचीन श्रीरामजानकी मंदिर से शुरू होकर नगर के विभिन्न इलाकों में गुजरी
अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। हियुवा ने मंगलवार को भगवा यात्रा निकाल कर हिंदुत्व की एकता, अखंडता व सुरक्षा का संकल्प लिया। यात्र करीब 70 किलोमीटर लंबी दूरी तय की। भगवाधारियों ने रास्ते में पड़ने वाले मंदिरों पर रुक कर दर्शन पूजन कर क्षेत्र की समृद्धि व खुशहाली की मनोकामना की। सैकड़ों चार पहिया वाहनों पर भगवा ध्वज लहराते हुए जयकारा लगाए। रास्ते में लोग जुड़ते गए और काफिला बढ़ता गया। पूरा कस्बा भगवा रंग में रंग उठा। भगवा यात्रा का नेतृत्व हियुवा देवी पाटन मंडल प्रभारी सुभाष गुप्ता ने किया।

यात्रा नगर के अति प्राचीन श्रीरामजानकी मंदिर से शुरू हुई। नगर पंचायत अध्यक्ष बबिता कसौधन, सांसद जगदंबिका पाल, हनुमानगढ़ी महंत बलरामदास, दशरथगदी महंत बृजमोहनदास ने श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना किया। शोहरतनाथ शिवमंदिर, शक्तिपीठ मां पल्टादेवी मंदिर पर दर्शन-पूजन करने के बाद चिल्हिया के रास्ते यात्रा आगे बढ़ी। तुलसियापुर चौराहे पर गाजेबाजे व पुष्प वर्षा कर यात्रा का लोगों ने स्वागत किया। इसके बाद कठेला समय माता मंदिर व जिगनाधाम मंदिर पर पहुंच कर दर्शन-पूजन किया। डीजे पर बज रही भक्ति गीत ऐ भगवा रंग, जिसे देख जमाना रह गया दंग, धूम मची गांव गली योगी जी की सेना चलीं गीत से क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो उठा। बीच-बीच में मोदी, योगी जिंदाबाद के नारे भी कार्यकर्ता लगाते रहे। बढ़नी पहुंची यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। हियुवा नेता सुभाष गुप्ता ने कहा कि भगवा रंग त्याग, बलिदान, ज्ञान, शुद्धता एवं सेवा का प्रतीक है। शिवा जी की सेना, भगवान राम, कृष्ण व अर्जुन के रथों के ध्वज का रंग भगवा ही था। हियुवा के संरक्षक गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ महाराज की हियुवा सेना के ध्वज का रंग भी भगवा हैं। सांसद जगदंबिका पाल ने भगवा यात्रा में भारी भीड़ व जगह-जगह यात्रा के स्वागत में मौजूद लोगों का आभार जताया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी, शारदाकांत पांडेय, नवीन विक्रम, रंजीत आजाद, रमेश गुप्ता, जिला महामंत्री अजय सिंह, सूर्यप्रकाश पांडेय, अंकित गुप्ता, संजय कसौधन, रवि अग्रवाल, सोनू गुप्ता, मनोज तिवारी, सोनू निगम आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed