फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Worshiping stupa and worshiping Buddha

स्तूप पूजन कर बुद्ध को किया नमन

Fri, 29 Dec 2017 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Fri, 29 Dec 2017 10:56 PM IST
विज्ञापन
Worshiping stupa and worshiping Buddha
बर्डपुर के बुद्ध चौक पर माल्यार्पण करते सदर विधायक। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जनपद सृजन के 29वें वर्ष पर शुक्रवार को स्थापना दिवस परंपरागत ढंग से मनाया गया। महात्मा बुद्ध की क्रीड़ास्थली कपिलवस्तु में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों ने स्तूप पूजन किया। बौद्ध भिक्षुओं में कंबल बांटे। बुद्ध के धम्म को जन-जन तक पहुंचाकर विश्व में दया-करुणा और कल्याण की भावना को प्रगाढ़ बनाने पर जोर दिया। हालांकि इस दौरान लगातार दूसरे वर्ष भी स्तूप को न सजाए जाने की कसक हर चेहरे पर साफ दिखी। लोग इसके लिए जिला प्रशासन की उदासीनता को कोसते दिखे।
विज्ञापन

सुबह साढ़े बजे सांड़ी तिराहे पर स्थापित राजकुमार सिद्धार्थ की प्रतिमा पर माल्यार्पण से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद सिद्धार्थ तिराहे पर प्रतिमा पर माल्यार्पण हुआ। बर्डपुर के बुद्ध चौकी पर स्थापित महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए अतिथि कपिलवस्तु स्तूप पहुंचे। यहां पूजन-अर्चन के बाद स्तूप की परिक्रमा कर बुद्ध को नमन किया। दूर-दराज से पहुंचे बौद्ध भिक्षुओं में प्रशासन ने कंबल वितरित किया। शिवपति इंटर कॉलेज की छात्रा शालिनी गुप्ता, आंचल श्रीवास्तव, शालिनी, अंजली त्रिपाठी, नेहा गुप्ता, श्वेता कांदू, साधना पुरी आदि ने शिक्षक वीरेंद्र कुमार के निर्देशन में कपिलवस्तु गीत की संगीतमय प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

कार्यक्रमों में सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. रजनीकांत पांडेय, सदर विधायक श्यामधनी राही, चौधरी अमर सिंह, डॉ. सतीष द्विवेदी, डीएम कुणाल सिल्कू, एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह, सीडीओ अनिल कुमार मिश्र, एसडीएम डॉ. महेंद्र कुमार, डॉ. सुरेंद्र मिश्र, डॉ. नलिनीकांत त्रिपाठी, चेयरमैन श्याम बिहारी जायसवाल, बीडीओ विजय कुमार पांडेय, ब्लॉक प्रमुख संजय पासवान, प्रधान प्रतिनिधि बसीरुल्लाह, विनय श्रीवास्तव, मो. शफीक, दिलीप पांडेय, महेंद्र लोधी, ओमप्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed