फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   women leaded in election

ब्लाॅकों में महिलाओं का दबदबा रहा

Sun, 07 Feb 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Sun, 07 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
जिले के ब्लाॅकों में महिलाओं का दबदबा होगा। चौदह में से आठ ब्लाकों में महिलाओं ने जीत का परचम लहराया है। सबसे अधिक पढ़े-लिखे प्रमुख में भी महिलाओं के ही नाम हैं।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ और भनवापुर ब्लाक ब्लाक से नवनिर्वाचित प्रमुख की योग्यता परास्नातक है। पुरुषों में सबसे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले प्रमुख बांसी के सुरेन्द्र यादव हैं, जिन्होंने स्नातक तक की शिक्षा हासिल की है।
विज्ञापन

जिले के चौदह ब्लाकों में रविवार को संपन्न हुए प्रमुख पद के चुनाव के बाद जो तस्वीर सामने आई है, उसने पढ़ाई के मामले में महिलाओं के पीछे रहने की धारणाओं को बदल दिया है। पढ़ी-लिखी महिलाएं जिले की राजनीति में सक्रिय हो रही हैं। ब्लाक प्रमुख चुने गए प्रत्याशियों की शैक्षणिक स्थिति भी इसे स्पष्ट कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोहरतगढ़ की नीलिमा सिंह और भनवापुर की रीना चौधरी ने परास्नातक (एमए) तक की शिक्षा ली है। हालांकि जनता-जनार्दन ने नौ ब्लाकों में ऐसे हाथों में विकास की बागडोर सौंपी हैं, जो आठवीं पास भी नहीं है। नारी सशक्तीकरण की अवधारणा को मजबूती करती महिलाएं अब जिले के गांवों के विकास का खाका खींचने में तेजी से आगे आ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed