फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   women killed by lover in siddharthnagar

Siddharthnagar: महिला दूसरे से करती थी बात, नाराज प्रेमी ने उतारा मौत के घाट

Sat, 02 Jul 2022 04:32 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 02 Jul 2022 04:32 PM IST
सार

उसका थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला की हत्या कर दी गई। शुक्रवार को घर के कमरे में उसका खून से लथपत शव मिला था। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी विनोद साहनी निवासी मटियार थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर के खिलाफ हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी थी।

विज्ञापन
women killed by lover in siddharthnagar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

घर में सो रही महिला की हत्या के मामले का एसओजी, सर्विलांस और उसका पुलिस की संयुक्त टीम ने पर्दाफाश कर दिया। पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी को क्षेत्र के करमा मोड़ से दबोच लिया। पुलिस का दावा है कि उसका महिला से प्रेम संबंध था और आना जाना रहा था। प्रेम के बीच में दूसरे से महिला के बात करने से नाराज कुल्हाड़ी से प्रहार करके मौत के घर से उतार दिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे जेल भेज दिया। पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेसकांफ्रेंस में एसपी अमित कुमार आनंद ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि उसका थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला की हत्या कर दी गई। शुक्रवार को घर के कमरे में उसका खून से लथपत शव मिला था। मृतका के भाई की तहरीर पर आरोपी विनोद साहनी निवासी मटियार थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर के खिलाफ हत्या सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगा दी थी। एसओजी, सर्विलांस और उसका पुलिस की टीम उसकी धरपकड़ में लगी थीं।
विज्ञापन


इसी बीच शनिवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी गोरखपुर-नौगढ़ मार्ग पर स्थित करमा गांव के पास मौजूदा है और भागने के लिए किसी वाहन के इंतजार में है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी, सर्विलांस प्रभारी शेषनाथ यादव, एसआई राजकुमार राजभर पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। यहां एक संदिग्ध दिखा। पुलिस टीम आगे बढ़ी तो वह भागने लगा। घेरा बंदी करके जवानों ने उसे दबोच लिया। आरोपी के निशाहदेही पर हमला में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में उगले राज

पुलिस के मुताबिक पकड़े गए आरोपी विनोद से जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका मृतका के साथ करीब 06 वर्ष से प्रेम संबंध था। मेरा उसके घर आना-जाना था। कुछ समय से वह मुझसे अच्छे से बात नहीं करती थी। जब भी उसका फोन करता था तो नंबर व्यस्त आता था। मुझे संदेह हो गया था कि वह किसी अन्य से प्रेम करती थी। मैं उसे बार-बार मना करता था।  लेकिन वह मान नहीं रही थी।

घटना वाले दिन मैं उससे मिलने के लिए बोला तो पहले उसने मना किया। फिर बोली कि आज मिल लो फिर नहीं मिलूंगी। उसी रात्रि मैं उसके घर गया उसकी अन्य लड़कों से बात करने को लेकर कहासुनी हुई वह मेरी बात को नहीं मान रही थी। जिससे मैं बहुत दुखी था। वह सो गई, लेकिन  मैं सीढ़ी पर बैठा था। इसके बाद वहीं पास में रखी कुल्हाड़ी को लेकर उसके कनपटी पर लगातार चार बार प्रहार किया। जब वह मर गई तो कुल्हाड़ी को कमरे के बारजे पर छिपा दिया था। इसके बाद भाग निकला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed