{"_id":"60e995028ebc3ec2025c7338","slug":"women-doctor-joined-opd-after-one-month-siddharthnagar-news-gkp4012908166","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्वाइनिंग के एक माह बाद महिला चिकित्सक ने संभाली ओपीडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्वाइनिंग के एक माह बाद महिला चिकित्सक ने संभाली ओपीडी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्वाइनिंग के एक माह बाद महिला चिकित्सक ने संभाली ओपीडी
- एक माह से अनुपस्थिति चल रही थी महिला चिकित्सक
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। स्वास्थ्य विभाग ने शोहरतगढ़ सीएचसी पर महिला चिकित्सक डॉ. नमिता की तैनाती है। इन्होंने तीन जून 2021 को सीएचसी पर ज्वाइन कर लिया था। इसके बाद से अनुपस्थिति चल रही थीं। सीएचसी पर काफी हंगामे के बाद एक माह बाद ओपीडी की कमान संभाली है।
सीएचसी पर तीन जून 2021 को सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने डॉ. नमिता शुक्ला को तैनाती देकर ओपीडी व डिलीवरी वार्ड में सेवा देने का निर्देश दिया था। सीएमओ के निर्देश के बाद भी डॉ. नमिता अनुपस्थिति चल रही थीं। महिला चिकित्सक के अनुपस्थिति रहने से अस्पताल के अन्य चिकित्सकों ने अंदर खाने में विरोध करना शुरू कर दिया। चिकित्सकों का आरोप है कि अधीक्षक के साथ डॉ. राकेश मौर्या व डॉ. पुनीत कुमार अस्पताल पर तैनात हैं। अधीक्षक कोविड-19 टीकाकरण को लेकर फील्ड विजिट व मीटिंग में व्यस्त रहते हैं। एक चिकित्सक की एमसीएच विंग में ड्यूटी लग जाती है तो ओपीडी करने व इमरजेंसी में दिक्कतें होने लगती हैं। इधर डॉ. नमिता एक माह से अनुपस्थिति चल रही थीं। बताया जा रहा है काफी विरोध व हंगामे के बाद महिला चिकित्सक ने एक महीना बाद ओपीडी पर लौटी हैं। इस बाबत शोहरतगढ़ सीएचसी अधीक्षक डॉ. पीके वर्मा ने बताया कि 18 जून को डॉ. नमिता ने सुबह ज्वाइन किया था। अब ओपीडी कर रही हैं। जिसका विवरण ओपोडी रजिस्टर पर अंकित है।