फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women are making a name for themselves in every field: MP

हर क्षेत्र में नाम रोशन कर रहीं महिलाएं : सांसद

Mon, 26 Feb 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 26 Feb 2024 01:14 AM IST
विज्ञापन
Women are making a name for themselves in every field: MP

विज्ञापन
खेसरहा क्षेत्र में सुनी गई पीएम मोदी के मन की बात
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। देश के हर कोने में हर क्षेत्र में महिलाएं देश का नाम रोशन कर रही है। इससे यह सिद्ध हो रहा है कि अगर महिलाओं को प्रोत्साहित किया जाय तो वह भी पुरुषों के बराबर भागीदार बनकर राष्ट्र निर्माण में भूमिका का निर्वहन कर सकती हैं। ये बातें सांसद जगदंबिका पाल ने खेसरहा क्षेत्र के बूथ पर आयोजित कार्यक्रम में कही। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी गई।

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा की आज हवाई जहाज की पायलट से लेकर ड्रोन तक चलाने की क्षमता तक स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं ने भारत को आत्म निर्भर भारत बनाने के लिए जी जान लगा दिया है। गांव गरीब किसान बंचित शोषित सभी की भलाई के लिए मोदी सरकार और योगी सरकार काम कर रही है। इस दौरान बांसी विधान सभा के संयोजक दिलीप चतुर्वेदी, राजेंद्र तिवारी, आडवानी तिवारी, हंसराज प्रजापति, नरेंद्र मिश्र, राजकमल, राजेंद्र पांडेय, रामकेश मौजूद रहे। इसके साथ ही सांसद जगदंबिका पाल ने खेसरहा और सकारपार मंडल में आयोजित बूथ अध्यक्षों के सम्मान समारोह में शामिल हुए। सांसद ने कहा की भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र को प्रगति के पथ पर ले जाने के लिए सदैव कार्य करता है। नरेंद्र मोदी की सरकार को लाने में कार्यकर्ताओं ने तन मन धन सब एक कर दिया था तब कांग्रेस मुक्त भारत बन सका। इस दौरान लोकसभा संयोजक राम कुमार कुंवर, राजेंद्र पांडेय, जिला महामंत्री विजयकांत चतुर्वेदी, अमरनाथ पांडेय, रामकिंकर मिश्र, दिवाकर मिश्र, राघवेंद्र पांडेय, ओमप्रकाश पांडेय, अजय शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed