फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Women allege molestation and assault

महिलाओं ने लगाया छेड़खानी एवं मारपीट का आरोप

Mon, 28 Mar 2022 11:00 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Women allege molestation and assault
महिलाओं ने लगाया छेड़खानी एवं मारपीट का आरोप
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। लोटन थाना क्षेत्र निवासी दो महिलाओं ने गांव के ही चार भाइयों पर छेड़खानी एवं मारपीट का आरोप लगाते हुए एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। महिलाओं ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में जांचकर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

लोटन थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिलाओं का आरोप है कि 25 मार्च की शाम उनके शौच जाने के दौरान गांव के ही कुछ आपराधिक प्रवृत्ति के लोग एकजुट होकर छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उन्हें व परिजनों के साथ बीच-बचाव कर रहे ग्रामीणों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। इसके बाद 27 मार्च को इलाज के लिए अस्पताल जाने के दौरान भी विपक्षियों ने एकजुट होकर लाठी, डंड व सरिया आदि से मारपीट की। जिसमें कई पुरुष एवं महिलाएं घायल हो गईं। उन्होंने स्थानीय पुलिस पर विपक्षियों से मिलीभगत कर उन्हें ही फंसाने साजिश किए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही उनका कहना है कि विपक्षियों के आतंक के कारण उनका घर से निकलना मुश्किल हो गया और अगर न्याय नहीं मिला तो वह गांव छोड़ने को मजबूर हो जाएंगी। उन्होंने एसपी से मामले की जांचकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed