फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   238 Bottles of Codeine Based Cough Syrup and 500 Intoxicating Tablets Seized One Arrested

सिद्धार्थनगर: 238 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप और 500 नशीली टैबलेट बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 21 Oct 2026 05:18 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Published by: अनुराग रंजन Updated Wed, 21 Oct 2026 05:18 PM IST
सार

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ट्रैवल एजेंसी के पास पहुंची। वहां बने मकान के पास एक युवक बैग और बोरा लेकर खड़ा दिखाई दिया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

विज्ञापन
238 Bottles of Codeine Based Cough Syrup and 500 Intoxicating Tablets Seized One Arrested
गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बांसी कोतवाली पुलिस ने तेलौरा बाजार में कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 238 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप और 500 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट बरामद की हैं। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी के मुताबिक, मंगलवार को उपनिरीक्षक राम प्रताप सिंह पुलिस टीम के साथ दुर्गा प्रतिमा विसर्जन ड्यूटी के लिए तेलौरा बाजार में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तेलौरा के पास एक मकान में एक युवक नशीली दवाओं के साथ मौजूद है और रोहुआ रोड स्थित ट्रैवल एजेंसी से कहीं जाने की फिराक में है।

विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस टीम ट्रैवल एजेंसी के पास पहुंची। वहां बने मकान के पास एक युवक बैग और बोरा लेकर खड़ा दिखाई दिया। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान पिपरा नानकार निवासी सूर्यप्रकाश यादव के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, युवक के बैग और बोरे की तलाशी लेने पर 238 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद हुआ। इसके अलावा दो डिब्बों में रखी 500 प्रतिबंधित नशीली टैबलेट भी मिलीं। बरामदगी के आधार पर कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed