{"_id":"60031a088ebc3e340274a94d","slug":"woman-s-body-found-in-garden-no-identification-siddharthnagar-news-gkp3811744171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाग मिली युवती की लाश, शिनाख्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाग मिली युवती की लाश, शिनाख्त नहीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाग में मिला युवती का शव, शिनाख्त नहीं
शरीर पर लाल कपड़े देख कर शादी का झांसा देकर मारे जाने की आशंका
एसपी ने कहा- मृत युवती का गला कसने का निशान पाया गया है, हत्या का अनुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के गोपीजोत गांव के बाहर स्थित बाग में शनिवार दोपहर एक अज्ञात युवती का शव बरामद किया गया। मृत युवती के शरीर पर लाल रंग के कपड़े देख कर लोगों ने आशंका जताई कि कोई उसे शादी का झांसा देकर भगा लाया और हत्या कर दी। मौके से कोई निशान नहीं मिलने से यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या की वारदात कहीं अन्य जगह की गई और शव बाग में लाकर फेंका गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा।
गोपीजोत गांव के कुछ लोग शनिवार दोपहर करीब बारह बजे गांव के बाहर स्थित बाग की ओर गए थे कि उन्होंने एक युवती का शव पड़ा देखा। मृत युवती की उम्र बीस वर्ष होगी। उसके शरीर पर लाल रंग सलवार, लाल लैगी, लाल कुर्ती और लाल जैकेट थी। शरीर का रंग गोरा है और कपड़ों से लोग अनुमान लगा रहे थे कि युवती किसी अच्छे परिवार की थी।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृत युवती के शव की शिनाख्त की कोशिश की लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक राम अभिलाष त्रिपाठी ने कहा कि मृत युवती गले पर कसने का निशान है। इससे अनुमान है कि कहीं अन्य जगह हत्या कर युवती के शव को बाग में फेंका गया है। आसपास के थानों से उनके यहां किसी युवती की गुमशुदगी दर्ज हुई होने की जानकारी मांगी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारण स्पष्ट होंगे। शिनाख्त होने के बाद युवती का शव गोपीजोत के बाग में पहुंचने की गुत्थी सुलझाई जाएगी।