{"_id":"65d4f49eb24bdaed0d0c2944","slug":"woman-reaches-samadhan-diwas-with-kerosene-creates-stir-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-113187-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: डीजीपी की तस्वीर लगे व्हाट्सएप नंबर से मांग रहे रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: डीजीपी की तस्वीर लगे व्हाट्सएप नंबर से मांग रहे रुपये
Wed, 21 Feb 2024 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जालसाजों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पुलिस महानिदेशक के नाम से भी फर्जीवाड़ा करने से नहीं डर रहे हैं। जालसाज व्हाट्सएप की डीपी में डीजीपी की तस्वीर लगाकर लोगों से रुपये की डिमांड कर रहे हैं। कुछ ऐसे मामले सामने के बाद स्थानीय पुलिस ने लोगों को आगाह किया है कि डीजीपी के नाम से व्हाट्सएप कॉल करके कोई रुपये या किसी अन्य तरह की डिमांड करे तो तत्काल इसकी सूचना दें ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके।
पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने मंगलवार को बताया कि पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार की तस्वीर लगे व्हाट्सएप नंबरों से अन्य जिलों में अनुचित मांग की सूचनाएं मिल रही हैं। इस संबंध में अवगत कराना है कि डीजीपी की ओर अपने निजी अथवा सरकारी नंबर पर अपनी व्हाट्सएप की डीपी में बावर्दी फोटो का प्रयोग नहीं किया जा रहा है ना ही व्हाट्सएप के माध्यम से किसी से कोई मांग की गई है। अगर कोई व्यक्ति इस प्रकार का प्रयास करे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें। संवाद