Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar News: Route diversions to be in place on seven roads for Chhath; entry of heavy vehicles prohibited

Siddharthnagar News: छठ पर सात मार्गों पर रहेगा रूट डायवर्जन, बड़े वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

Sat, 14 Nov 2026 11:20 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 14 Nov 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Siddharthnagar News: Route diversions to be in place on seven roads for Chhath; entry of heavy vehicles prohibited
- आज दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक और 16 नवंबर को सुबह तीन से आठ बजे तक लागू रहेगी व्यवस्था
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। छठ महापर्व पर घाटों पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यातायात पुलिस ने जिले में सात मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया है। यह व्यवस्था 15 नवंबर की दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक और 16 नवंबर को सुबह तीन से आठ बजे तक प्रभावी रहेगी। इस दौरान ट्रक, बस और डीसीएम समेत बड़े वाहनों का निर्धारित मार्गों पर प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।

वाहन चालकों को परेशानी से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों से आवागमन करना होगा। यातायात पुलिस के अनुसार, छठ पूजा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। सात मार्गों पर अलग-अलग दिशाओं से आने और जाने वाले बड़े वाहनों के लिए वैकल्पिक रास्ते निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन


इन सात मार्गों पर रहेगा डायवर्जन
1. फरेंदा, जगमोहनी और उसका से मोहाना-कपिलवस्तु जाने वाले वाहन
इस दिशा में जाने वाले ट्रक, बस और डीसीएम पकड़ी-सनई-चिल्हिया (भगत सिंह चौक) होते हुए बर्डपुर (मेखड़वा तिराहा) से अपने गंतव्य तक जाएंगे।
2. मोहाना-कपिलवस्तु से उसका, फरेंदा और गोरखपुर जाने वाले वाहन
ऐसे वाहन बर्डपुर (मेखड़वा तिराहा)-चिल्हिया (भगत सिंह चौक)-सनई-पकड़ी मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
3. मोहाना-कपिलवस्तु से शोहरतगढ़, बढ़नी और बलरामपुर जाने वाले वाहन
इन वाहनों को बर्डपुर (मेखड़वा तिराहा) से चिल्हिया (भगत सिंह चौक) होते हुए आगे जाना होगा।
4. बढ़नी और शोहरतगढ़ से मोहाना-कपिलवस्तु जाने वाले वाहन
ऐसे वाहन चिल्हिया (भगत सिंह चौक) से बर्डपुर (मेखड़वा तिराहा) होते हुए अपने गंतव्य तक जाएंगे।
5. बस्ती, डिड़ई और बांसी से बर्डपुर-मोहाना जाने वाले वाहन
इस दिशा में जाने वाले बड़े वाहन सनई-चिल्हिया (भगत सिंह चौक)-बर्डपुर (मेखड़वा तिराहा) मार्ग का इस्तेमाल करेंगे।
6. बर्डपुर, मोहाना और कपिलवस्तु से बांसी-बस्ती जाने वाले वाहन
ऐसे वाहन बर्डपुर (मेखड़वा तिराहा)-चिल्हिया (भगत सिंह चौक)-सनई होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
7. जमुआर नाला पुल पर आवागमन प्रतिबंधित
जमुआर नाला पुल के दोनों तरफ से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

इन समयों में लागू रहेगा डायवर्जन
15 नवंबर: दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक।
16 नवंबर: सुबह तीन बजे से सुबह आठ बजे तक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed